एक ही दिन पर कोई दो बड़ी फिल्मों का रिलीज होना कोई हैरानी की बात नहीं है। अक्सर ऐसा होता हुआ देखा जाता है। कई बार बड़ी फिल्मों के आगे छोटे बजट की फिल्म की रिलीज को टाल भी दिया जाता है। ऐसे ही अब दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए तैयार है। वरुण धवन की चर्चित फिल्म ‘‘ और बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ एक ही दिन रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्में 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। लेकिन सवाल यह है कि इस टक्कर में जीत किसकी होगी।

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’
पहले बात करते है वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की, जिसका निर्देशन उनके पिता डेविड धवन ने किया है। वरुण के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, मनीष पॉल जैसे एक्टर दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर एक बज़ काफी समय से बना हुआ है। कभी अपने रिक्रिएट किए गए गानों को लेकर तो कभी वाशु भगनानी के आरोपों के साथ।
–
फिल्म की चर्चा लगातार बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने पसंद किया। इसके ऑफिशियल ट्रेलर वीडियो पर 22 मिलियन व्यूज है। डेविड धवन के अंदाज में बनी इस फिल्म हल्की कॉमेडी और एक लव ट्राइंगल है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म ‘बंदर’
एक्टर बॉबी देओल की डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘‘ भी 5 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। बॉबी के अलावा फिल्म में सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद मुख्य भुमिका में शामिल है। यह फिल्म अनुराग कश्यप के अंदाज में बनी एक डार्क थ्रिलर है।
एक पॉप स्टार की कहानी जो यौन शोषण और दुष्कर्म के झूठे आरोपों में जेल चला जाता है। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को ठीकठाक रिस्पांस मिला। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर वीडियो पर सिर्फ 1 लाख 45 हजार व्यूज है।
Khabar Monkey
–
आईएमडीबी रिपोर्ट
वैसे तो दोनों तरह की शैली के अपने अपने दर्शक है लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो वर्तमान बज़ और फैंस के रिस्पांस के हिसाब से वरुण धवन की फिल्म बाजी मारती दिख सकती है। आईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेटिड फिल्मों की लिस्ट की बात करें तो वरुण की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ टॉप 10 में तीसरे स्थान पर है जबकि बॉबी की फिल्म ‘बंदर’ टॉप 10 में कहीं भी अपनी जगह नहीं बना पाई है।
अब 5 जून को देखना मजेदार होगा कि दर्शकों का क्या रिस्पांस रहता है। क्योंकि कभी कभी ये सब प्रिडिक्शन्स गलत साबित भी हो जाती है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की दौड़ में दर्शक किस तरह के कंटेट को पसंद करेंगे यह समय बताएगा।





