Shardul Thakur Captain: टी20 मुंबई लीग की शुरुआत 1 जून से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए भारत के अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम का नया कप्तान बनाया है। शार्दुल ठाकुर मुंबई क्रिकेट के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं। पिछले सीजन में ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स की टीम सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी। ऐसे में इस बार फ्रेंचाइजी ने शार्दुल को कप्तानी सौंपकर ये साफ कर दिया है कि उनका एकमात्र मकसद इस साल हर हाल में ट्रॉफी जीतना है।

कप्तान बनने के बाद शार्दुल ठाकुर ने क्या कहा?
शार्दुल ठाकुर ने कप्तान बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स की कप्तानी मिलना उनके लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस सीजन उनकी टीम में बहुत से होनहार खिलाड़ी और अनुभवी कोच हैं। टीम का मुख्य लक्ष्य मैच के लिए अच्छी तैयारी करना है। हमारी टीम इस सीजन पूरे उत्साह के साथ बढ़िया खेल दिखाएगी और हर मैच में अपनी पूरी ताकत लगा देगी। शार्दुल ने बताया कि वे टीम में मैच जीतने की आदत डालना चाहते हैं जिससे वह अपने फैंस को खुश कर सकें।
Khabar Monkey
शार्दुल कप्तान और धवल कुलकर्णी होंगे टीम के हेड कोच
शार्दुल को कप्तान नियुक्त करने के बाद ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के मालिक विक्की रूपचंदानी ने कहा कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं। वे एक बहुत अच्छे कप्तान भी हैं और उन्हें मुंबई क्रिकेट के बारे में बहुत अच्छी जानकारी है। बड़े स्तर पर खेलने का उनका अनुभव हमारी टीम के बहुत काम आएगा। हमें पूरा भरोसा है कि शार्दुल की कप्तानी और हमारे हेड कोच धवल कुलकर्णी की देखरेख में टीम इस साल बहुत शानदार खेल दिखाएगी। बता दें कि टी20 मुंबई लीग 2026 का आयोजन 1 जून से 13 जून तक होना है, जिसमें ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स अपने अभियान की शुरुआत टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ करेगी।
ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स की टीम टी20 मुंबई लीग 2026 के लिए
आदित्य विनोद गिरी, अमर्त्य राजे, अनुज विनोद गिरी, अथर्व अंकोलेकर, अयान मोहित जैन, एकनाथ दिनेश केरकर, कार्तिक मिथिलेश मिश्रा, मनन भाट, ओंकार तुकाराम तारमले, रोहन राजेंद्र घाग, साईराज पाटिल, शार्दुल ठाकुर (कप्तान), शशिकांत एकनाथ कदम, शाश्वत योगेश जगताप, शॉन मोतीराम रोड्रिग्स, शिवांश लल्लन सिंह, सिद्धांत मनोज सिंह, सुमेर सम्राट जावेरी, विनय सुरेश कुंवर और धनय पारेख
यह भी पढ़ें





