HealthViral

नॉर्थ इंडियन स्टाइल में बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट दही भल्ले, शेफ रणवीर बरार से सीखें बनाने का तरीका

Dahi Bhalla Recipe: उत्तर भारत में चाट के शौकीनों की कमी नहीं है और दही भल्ले लोकप्रिय डिशेज में से एक मानी जाती है। इसे खास मौकों, शादी, पार्टी या फैमिली फंक्शन में बड़े ही चाव से बनाया और खाया जाता है। ठंडे दही, खट्टी-मीठी चटनियां और मुलायम भल्लों का स्वाद मुंह में घुल जाता है। हालांकि घर पर दही भल्ले बनाते समय अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके भल्ले बाजार जैसे नरम और स्पंजी नहीं बनते।

नॉर्थ इंडियन स्टाइल में बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट दही भल्ले, शेफ रणवीर बरार से सीखें बनाने का तरीका
नॉर्थ इंडियन स्टाइल में बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट दही भल्ले, शेफ रणवीर बरार से सीखें बनाने का तरीका

अगर आप घर पर सॉफ्ट-सॉफ्ट दही भल्ले बनाना चाहते हैं तो शेफ रणवीर बरार की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। सही सामग्री और कुकिंग टिप्स की मदद से आप घर पर बाजार जैसे स्वादिष्ट दही भल्ले तैयार कर सकते हैं।

सामग्री

1 कप उड़द दाल (भीगी हुई)
¼ कप मूंग दाल (भीगी हुई)
नमक स्वादानुसार

फिलिंग के लिए सामग्री

4 हरी मिर्च
3 चम्मच बादाम
3 चम्मच काजू
3 चम्मच किशमिश
1 इंच अदरक

भिगोने के लिए

1 चम्मच चीनी
½ चम्मच काला नमक
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ चम्मच इमली का पानी
गुनगुना पानी

गार्निश के लिए सामग्री

फेंटा हुआ दही
इमली की चटनी
लाल मिर्च पाउडर
भुना हुआ जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
हरी चटनी
अनार दाने
सेव
हरे धनिया

बनाने का तरीका

सबसे पहले भीगी हुई उड़द और मूंग दाल को मिक्सर में नमक डालकर पीस लें। अब इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। अब बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बादाम, काजू, किशमिश और अदरक को अच्छे से मिक्स करके स्टफिंग तैयार कर लें। अब पीसी हुई दाल से भल्ले बनाएं और इसके अंदर तैयार की हुई स्टफिंग भरें।

Khabar Monkey

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और भल्लों को डीप फ्राई करें। इन्हें सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें। जब वड़े तल जाएं तो इन्हें ठंडा होने दें। अब इन्हें भिगोने के लिए एक बाउल में चीनी, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, इमली की चटनी और जरूरत के हिसाब से गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें भल्लों को कम से कम 1 -2 घंटे के लिए भिगो दें, जिससे वे नरम और स्पंजी हो जाएंगे।

अब भीगे हुए भल्लों को हल्के हाथों से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें। अब एक प्लेट में इन्हें रखें और ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें। इसके बाद इमली की चटनी, हरी चटनी, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक छिड़कें। आखिर में अनार के दाने, सेव और हरा धनिया डालकर गार्निश करें।

सॉफ्ट बनाने का तरीका

दही भल्ले बनाने के लिए दाल को कम से कम 6-7 घंटे तक भिगोकर रखें। ध्यान रखें कि इसे पीसते समय ज्यादा पानी न मिलाएं। इससे दही भल्ले खराब हो सकते हैं। इन्हें सॉफ्ट बनाने के लिए दाल को पीसने के बाद अच्छी तरह से फेंटना है। इससे चेक करने के लिए आप मिश्रण को पानी में डाल सकते हैं अगर यह ऊपर तैरने लगे तो इसका मतलब है कि बैटर पर्याप्त तरीके से फेंट लिया गया है।

यहां देखें वीडियो: https://www.youtube.com/watch?v=ppnFJU9Py3A

Leave a Reply