Viral

गाजियाबाद में सूर्या की हत्या पर मायावती ने जताया दुख,सरकार से कहा- सतर्क रहें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 28 मई (बकरीद) की शाम एक हिन्दू लड़के की हत्या कर दी गई. मृतक का नाम सू्र्या प्रताप चौहान था, जिसकी उम्र 17 साल थी. बताया जा रहा है कि कुछ सू्र्या के मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. वहीं इस मामले पर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती का बयान सामने आया है. उन्होंने इस हत्या पर को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया.

गाजियाबाद में सूर्या की हत्या पर मायावती ने जताया दुख,सरकार से कहा- सतर्क रहें
गाजियाबाद में सूर्या की हत्या पर मायावती ने जताया दुख,सरकार से कहा- सतर्क रहें

मायावती ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम हो सकते हैं. ऐसे में सरकार को सतर्क रहने की जरुरत है.उनका इशारा हिंदू-मुस्लिम माहौल के बिगड़ने को लेकर था. उन्होंने साफ कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सही कदम उठाने की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की.

मायावती ने जताया दुख

बीएसपी प्रमुख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘यूपी के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिन्ताजनक. इस प्रकार की आए दिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है.

सरकार को दी सलाह

इसके आगे मायावती ने कहा ‘ इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए. इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नज़दीक आता जाएगा ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे. अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे’.

Khabar Monkey

क्या है मामला

दरअसल पिछले गुरुवार (28 मई) को बकरीद के दिन खोदा कॉलोनी में सूर्य चौहान की चाकू से गोदकर कर हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि सूर्या को उसके मुस्लिम दोस्त असद ने बकरीद पर दोपहर में करीब साढ़े 3 बजे उसे फोन कर बुलाया था. इसके बाद उससे पूछा कि क्या उसने कभी बकरे को हलाल होते देखा है सूर्या के नहीं कहने पर असद ने उसे देखने के लिए कहा. इंकार करने पर असद और उसके साथियों ने सूर्या पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

तीन आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद गंभीर हालत में सू्र्या को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में लाया गया, जहां शुक्रवार दोपहर 12 बजे सू्र्या ने दम तोड़ दिया. मृतक के बड़े भाई यश की शिकायत पर खोड़ा पुलिस स्टेशन में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से दो नाबालिग हैं. वहीं दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि अभी मुख्या आरोपी और उसका परिवार फरार है.उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं. वहीं इस घटना के बाद से ही हिंदू संगठनों में आक्रोश है. तनाव को देखते हुए इलाके भारी फोर्स की तैनाती की गई है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply