शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
गाजियाबाद: घर पास खेल रहा था मासूम बच्चा… सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में उतरा करंट; चपेट में आने से मौत​ | Kushal Tandon के बचाव में उतरीं बहन Tina, Lock Upp 2 कंटेस्टेंट श्रेया के आरोपों पर दिया तीखा जवाब​ | निवेशकों के लिए शानदार मौका! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, 11,980 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

2 महीने पहले जिस लड़के से कराई शादी, उसी दामाद संग सास का हो गया अवैध संबंध, फिर बेटी को मां ने मार डाला!​

अररिया: अररिया जिले के हयातपुर पंचायत से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक महिला पर अपने ही दामाद के साथ अवैध संबंध के कारण अपनी ही सगी बेटी की हत्या कर देने का आरोप है. मृतका के पिता ने अररिया आरएस थाना में एफआईआर कर पूरे मामले का खुलासा […]

अररिया: अररिया जिले के हयातपुर पंचायत से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक महिला पर अपने ही दामाद के साथ अवैध संबंध के कारण अपनी ही सगी बेटी की हत्या कर देने का आरोप है. मृतका के पिता ने अररिया आरएस थाना में एफआईआर कर पूरे मामले का खुलासा किया है.

पिता ने अनुसार, जिस लड़की की हत्या हुई है उसकी शादी 2 महीने पहले हुई थी. आरोप है कि शादी से पहले से ही लड़के का अपनी सास यानी लड़की की मां के साथ अफेयर चल रहा था. जब बेटी को इस बात की भनक लगी, तो उसने इसका विरोध किया. वहीं, अवैध संबंध में बेटी को बाधा बनते देख दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.

2 जून, 2026 दिन मंगलवार की सुबह लड़की का शव उसके घर से बरामद किया गया. शरीर पर मारपीट के गहरे निशान थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम के साथ मिलकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY