HealthViral

Summer Diet: क्या गर्मियों में कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) खाना सुरक्षित है? वैलनेस एक्सपर्ट हंसाजी योगेंद्र से जानिए सही नियम और तरीके

कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) को पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऊर्जा देने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या चिलचिलाती और भीषण गर्मी के मौसम में भी इसका सेवन करना सुरक्षित है? आयुर्वेद और वैलनेस विशेषज्ञों के अनुसार, कद्दू के बीजों की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसके सेवन का तरीका और मात्रा बदलना बेहद जरूरी है। देश की प्रसिद्ध योग और वेलनेस एक्सपर्ट हंसाजी योगेंद्र के मुताबिक अगर सही नियम का पालन न किया जाए तो यह शरीर में असंतुलन पैदा कर सकते हैं।

Khabar Monkey

Summer Diet: क्या गर्मियों में कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) खाना सुरक्षित है? वैलनेस एक्सपर्ट हंसाजी योगेंद्र से जानिए सही नियम और तरीके
Summer Diet: क्या गर्मियों में कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) खाना सुरक्षित है? वैलनेस एक्सपर्ट हंसाजी योगेंद्र से जानिए सही नियम और तरीके

कद्दू के बीज को बेहतरीन सुपर फूड माना जाता है, लेकिन अक्सर लोगों में इसे  45-50 डिग्री तापमान में खाने को लेकर भ्रम रहता है। कद्दू के बीजों की तासीर थोड़ी गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इन्हें सीधे या भूनकर (Dry Roast) ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में गर्मी, एसिडिटी या पिंपल्स हो सकते हैं। कद्दू के बीज मैग्नीशियम, जिंक, ट्रिप्टोफैन, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाने, तनाव कम करते हैं और बॉडी को हेल्दी रखते हैं, लेकिन गर्मी में इनका सीमित सेवन करना जरूरी है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कद्दू के बीज का गर्मी में सेवन कैसे करें और इसे खाने से सेहत को कौन कौन से फायदे होते हैं।

गर्मी में कद्दू के बीज का सेवन कैसे करें?

हंसाजी योगेंद्र ने गर्मी में कद्दू के बीज खाने का सही तरीका बताया है।  गर्मियों में कद्दू के बीजों का पूरा फायदा उठाने के लिए 1 चम्मच बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट उसका सेवन करें। भिगोने से इनकी गर्म तासीर खत्म हो जाती है और इनके अंदर मौजूद सभी पोषक तत्व बॉडी को आसानी से मिल जाते हैं। सुबह इन्हें चबाकर खाएं या स्मूदी और शेक में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

कद्दू के बीज खाने के फायदे

नींद और बालों की समस्या का करते हैं इलाज

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और खराब खानपान का असर सिर्फ शरीर की ऊर्जा पर ही नहीं बल्कि नींद और बालों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कई लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान होकर महंगे शैंपू, तेल और सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी पूरी राहत नहीं मिलती। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी असली वजह शरीर के अंदर पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

एक्सपर्ट ने बताया मैग्नीशियम और जिंक की कमी से नींद की समस्या और बाल झड़ने की परेशानी होती है ऐसे में आप कद्दू के बीज का सेवन करें तो आपकी इन दोनों परेशानियों का इलाज होगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार मैग्नीशियम नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है और शरीर में बढ़े हुए स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल को संतुलित करने में मदद करता है। वहीं ट्रिप्टोफैन शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन बनाने में सहायक होता है, जो नींद को बेहतर बनाने वाले हार्मोन माने जाते हैं।

शरीर को मजबूत बनाते हैं ये बीज

कद्दू के बीज मैग्नीशियम, जिंक, ट्रिप्टोफैन, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और बॉडी की कमजोरी और थकान को दूर करते हैं।

पाचन रहेगा दुरुस्त

1–2 चम्मच हल्के भुने हुए बीज का सेवन स्नैक के रूप में करें तो आपका पाचन दुरुस्त रहेगा। इनमें मौजूद फाइबर कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

दिल के लिए हेल्दी हैं ये बीज

कद्दू के बीज दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। तनाव भरी और व्यस्त लाइफस्टाइल वाले लोगों के लिए इनका नियमित सेवन हार्ट हेल्थ को सपोर्ट कर सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। कद्दू के बीज किसी बीमारी का इलाज नहीं हैं। किसी भी घरेलू उपाय, डाइट या सप्लीमेंट को अपनाने से पहले डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply