चिकनकारी वर्क ऐसा है, जो कभी भी आउटऑफ फैशन नहीं होता है. इसकी व्हाइट कुर्ती तो सभी उम्र की महिलाओं को पसंद आती है और 1 तो आपके वॉडरोब में होनी भी चाहिए. जन्नत जुबैर की तरह आप भी इस गर्मी व्हाइट चिकनकारी कुर्ती पहन क्लासी लुक पा सकती हैं.

सारा अर्जुन ने भी व्हाइट कलर की अनारकली पहनी है, जो काफी एलिगेंट लग रही है. इसमें कॉलर नेक दिया गया है. सूट पर व्हाइट थ्रेड, पर्ल और मोतियों का काम हुआ है. इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग व्हाइट ऑर्गेंजा का दुपट्टा कैरी किया है.
रीम शेख का ये ऑफ व्हाइट सूट सेट भी एक अच्छा ऑप्शन है. ये सोफेस्टिकेटेड लुक दे रहा है. ऑर्गेंजा की इस कुर्ती में पैच वर्क हुआ है और डोरी लगाकर नेक को हाईलाइट किया है. इसके साथ मैचिंग पैंट और दुपट्टा भी दिया है.
Khabar Monkey
चिकनकारी कुर्ती में पैपलम वाला पैर्टन भी काफी पसंद किया जाता है. इस तस्वीर में सुरभि ज्योति ने पेपलम कुर्ती के साथ शरारा वियर किया है. इसके साथ मैचिंग व्हाइट दुपट्टा कैरी करके अपना लुक कंप्लीट किया है. आप चाहें तो दुपट्टा कॉन्ट्रास्ट कलर का भी कर सकती हैं.
अगर आपको इंडो वेस्टर्न लुक चाहिए तो सुरभि का ये लुक भी रिक्रिएट कर सकती हैं. इसमें एक्ट्रेस ने कॉलर वाली शर्ट स्टाइल कुर्ती वियर की है. इसके साथ शरारा वियर किया है. गोल्डन कॉम्बिनेशन के साथ उनका ये लुक भी काफी क्लासी लग रहा है.





