Gym Fashion Tips: आज के समय में फिटनेस न सिर्फ हेल्दी रहने तक सीमित रह गई है, बल्कि यह लाइफस्टाइल और पर्सनैलिटी स्टेटमेंट भी बनती जा रही है। आजकल जिम में वर्कआउट करते समय न सिर्फ सेहत का ध्यान रखा जाता है बल्कि लुक और स्टाइल पर भी फोकस रहता है। यही वजह है कि जिम फैशन का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। सही जिम आउटफिट्स स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ वर्कआउट के दौरान कंफर्ट और कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाते हैं।

जिम में पहनने के लिए कपड़े हल्के, आरामदायक और स्ट्रेचेबल होने चाहिए। जिससे एक्सरसाइज करते समय किसी तरह की परेशानी न हो। अगर आप भी जिम में वर्कआउट के दौरान स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक चाहते हैं तो सही आउटफिट चुनना जरूरी है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आउटफिट्स के बारे में बताएंगे जो वर्कआउट के दौरान आपका स्टाइल बरकरार रखने में मदद करेंगे।
को-ऑर्ड सेट
वर्कआउट के दौरान मैचिंग को-ऑर्ड सेट को आजकल काफी लोग पसंद कर रहे हैं। सेलेब्स के जिम वेयर से इंस्पायर्ड होकर ज्यादातर लोग को-ऑर्ड सेट पहन रहे हैं। इस तरह के आउटफिट कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश और कूल लुक देते हैं।
ओवरसाइज्ड टीशर्ट और स्पोर्ट्स ब्रा
आजकल स्पोर्ट्स ब्रा के ऊपर ओवरसाइज्ड टी शर्ट लेयर करना ट्रेंडी लुक बनकर उभर रहा है। इस तरह के आउटफिट काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक देते हैं जिन्हें किसी भी उम्र की महिलाएं कैरी कर सकती हैं। क्रिस-क्रॉस बैक, कट आउट डिजाइन और बोल्ड प्रिंट्स वाली स्पोर्ट्स ब्रा को जॉगर्स या लेगिंग्स के साथ कैरी किया जा सकता है।
हाईवेस्ट लेगिंग्स
हाई वेस्ट लेगिंग्स फैशनेबल लुक के साथ-साथ वर्कआउट के दौरान कंफर्टेबल और फ्लेक्सिबल साबित हो सकती हैं। इसके साथ क्रॉप टॉप, ओवरसाइज टी शर्ट या जैकेट को पेयर किया जा सकता है। इसे खरीदते समय में इस बात का ध्यान रखें कि इसका कपड़ा पसीने सोखने वाला हो। ऐसा नहीं होने पर वर्कआउट के दौरान असहज महसूस हो सकता है।
जिम एक्सेसरीज
स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक के लिए जिम में मिनिमल एक्सेसरीज कैरी करें। ऐसी एक्सेसरीज कैरी करें जो वर्कआउट के दौरान आपको परेशानी न दें। स्मार्टवॉच, स्टाइलिश जिम बैग, स्वेटबैंड और डिजाइनर बोतल लुक को अट्रैक्टिव और स्टाइलिश बनाने में मदद करेंगे।
Khabar Monkey
स्नीकर्स
आउटफिट के साथ सही जिम शूज लुक को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए चंकी स्नीकर्स या स्लीक ट्रेनिंग शूज को चूज किया जा सकता है। इससे पैरों को सपोर्ट मिलता है और स्टाइलिश लुक भी क्रिएट किया जा सकता है।





