HealthViral

How to fix Bad Gut Health: पेट खराब का बालों से कनेक्शन, कैसे हेयर फॉल हो जाता है शुरू, एक्सपर्ट से जानें

बालों का झड़ने का एक बड़ा कारण हमारे शरीर में होने वाली कब्ज भी है. स्किन स्किनक्योर के फाउंडर और त्वचा एवं बाल प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉक्टर बीएल जांगिड़ कहते हैं कि पेट की हेल्थ का हमारे बालों से भी कनेक्शन होता है. बढ़ा हुआ प्रदूषण, धूल मिट्टी, तेज धूप की वजह से बाल कमजोर होते हैं. पर ये जान लेना भी जरूरी है कि आखिर कैसे गट हेल्थ का असर हमारे बालों पर भी पड़ता है. करीब 22 फीसदी भारतीय बिगड़ी हुई गट हेल्थ का सामना करते पाए गए. रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो सिटीज में ये समस्या अधिक देखने को मिली है.

How to fix Bad Gut Health: पेट खराब का बालों से कनेक्शन, कैसे हेयर फॉल हो जाता है शुरू, एक्सपर्ट से जानें
How to fix Bad Gut Health: पेट खराब का बालों से कनेक्शन, कैसे हेयर फॉल हो जाता है शुरू, एक्सपर्ट से जानें

गट हेल्थ के बिगड़ने के लक्षण हर समय भारीपन, कब्ज, अपच और ब्लोटिंग होना है. इस कंडीशन को कंट्रोल न किया जाए तो सिचुएशन आईबीएस यानी इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की भी बन जाती है.

पेट खराब रहे तो असर शरीर पर ही नहीं स्किन और हेयर पर भी नजर आता है. चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं कि ऐसा कैसे होता है?

पेट खराब होने पर बालों का कमजोर होना

डॉक्टर बीएल जांगिड़ के मुताबिक अगर किसी को कब्ज है या फिर हो रहा है तो इसकी वजह से आपके हेयर की हेल्थ पर भी असर पड़ता है. कब्ज हमारे ऊपर दो तरह से फर्क डालती है.

पहला कब्ज की वजह से या कोई भी क्रॉनिक गट प्रॉब्लम होती है तो एब्जॉर्पशन काफी कम हो जाता है. ऐसे में बॉडी में पोषक तत्वों की कमी के आसार बढ़ जाते हैं. अगर ये समस्या लगातार बनी रहे तो हेयर लॉस शुरू हो जाता है.

Khabar Monkey

स्ट्रेस भी बनता है बड़ा कारण

दूसरा पार्ट स्ट्रेस होता है. अगर हमारी बॉडी में कोई भी फिजिकल या मेंटली इलनेस होती है तो स्ट्रेस होता है. यही तनाव हमारे बालों के तेजी से गिरने की वजह बनता है. गट के खराब ही नहीं अगर हमारे शरीर में कोई क्रॉनिक डिजीज लंबे समय तक चलती है तो इसका असर हमारे बालों पर भी नजर आता है. ये रूखे, पतले और बेजान नजर आने लगते हैं.

बालों को घना बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

बालों को काला, घना बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि अपने खानपान को बेहतर बनाएं. इसके लिए डाइट में ज्यादा से ज्यादा फाइबर और प्रोटीन लें. इसके लिए आप खीरा, टमाटर, अंडा और पनीर को खा सकते हैं. वैसे साबुत अनाज की रोटी खाने से भी

सबसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिन सी, डी और बी12 की शरीर में कमी न होने दें. विटामिन बी12 का सबसे बड़ा सोर्स नॉनवेज फूड है. अगर आप शाकाहारी है तो फोर्टिफाइड फूड्स के जरिए इस विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं.

पेट को हेल्दी रखने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना जरूरी है. इसलिए गर्मी में खासतौर पर दिनभर में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए. इसके अलावा हाइड्रेटिंग फूड्स जैसे फल और सब्जियां खूब खाएं. गर्मी के सीजनल फल तरबूज और खरबूजा पानी की कमी पूरी करने वाले फल हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply