SportsViral

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में छुआ 1000 का आंकड़ा, एक झटके में तोड़ दिया आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi 1000 IPL Runs: वैभव सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म आईपीएल 2026 में जारी है। उन्होंने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वैभव अब आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने में आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके साथ ही वह पारी के आधार पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में छुआ 1000 का आंकड़ा, एक झटके में तोड़ दिया आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने IPL में छुआ 1000 का आंकड़ा, एक झटके में तोड़ दिया आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड

वैभव ने 440 बॉल में बनाए 1000 रन

वैभव ने आईपीएल में अपने 1000 रन बनाने 440 गेंदों में पूरे किए। इससे पहले आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज हजार रन बनाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था। उन्होंने ये कारनामा 566 गेंदों में किया था। इसके बाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर टिम डेविड का नाम है। उन्होंने 573 बॉल में अपने 1000 रन पूरे किए थे। चौथे नंबर पर ट्रैविस हेड का नाम है। उन्होंने 588 बॉल आईपीएल में 1000 रन बनाए थे। फिल साल्ट ने 591 गेंदों में अपने 1000 आईपीएल रन पूरे किए थे और वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

IPL में सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 440 – वैभव सूर्यवंशी
  • 566 – आंद्रे रसेल
  • 573 – टिम डेविड
  • 588 – ट्रैविस हेड
  • 591 – फिल सॉल्ट

तीसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने वैभव

IPL में पारी के आधार पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजॉन की बातों करें तो वहां वैभव का नाम तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 23 पारियों में हजार रन पूरे किए। आईपीएल में सबसे 1 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम था। उन्होंने 21 पारियों में ये कारनामा किया था। वहीं लेंडल सिमंस का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने 23 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। आपको बता दें कि वैभव अब आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यहां उन्होंने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा है। सुदर्शन ने 25 पारियों में 1000 रन बनाए थे।

Khabar Monkey

सबसे तेज 1000 आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाज (पारी के आधार पर)

  • 21 – शॉन मार्श
  • 23 – लेंडल सिमंस
  • 23 – वैभव सूर्यवंशी
  • 24 – डेवोन कॉनवे
  • 25 – मैथ्यू हेडन
  • 25 – साई सुदर्शन

लगातार दूसरी बार शतक लगाने से चूके वैभव

वैभव सूर्यवंशी के पास गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में शतक लगाने का मौका था लेकिन वह 47 बॉल पर 96 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान वैभव ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 204.26 का रहा। इससे पहले एलिमिनेटर मैच में भी वैभव सेंचुरी लगाने से चूक गए थे। उस मुकाबले में वह 29 बॉल पर 97 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए थे। वैभव लगातार पिछले दो मैचों में अपनी सेंचुरी पूरी नहीं कर पाए।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply