छोटे पर्दे पर काम करने वाला हर कलाकार सिल्वर स्क्रीन पर दिखने का सपना जरूर देखता है। बॉलीवुड में स्टारडम पाने से लेकर अपनी पहचान कायम करने तक एक एक्टर को लंबा सफर तय करना होता है। ऐसे ही दिल्ली के रहने वाले पुलकित सम्राट ने भी कहां सोचा होगा कि वह एक दिन बॉलीवुड में अपनी जगह बना पाएंगे। डिजाइनिंग और एडवर्टाइजिंग पढ़ने वाले दिल्ली से एक एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे।

यहां उन्होंने एक्टिंग कोर्स किया और किशोर नमित कपूर से एक्टिंग सीखी। उनकी आंखों में बड़े सपने तो थे, लेकिन कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। जी हाँ, बॉलीवुड, एक ऐसी इंडस्ट्री, जहां अक्सर पहचान और कनेक्शन अहम भूमिका निभाते हैं। वहां पुलकित ने अपना फिल्मी सफर अपने दम पर शुरू किया और अपनी खास पहचान बनाई।
–
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से करियर की शुरुआत
दिल्ली से मुंबई आने के बाद सबसे पहले पुलकित ने साल 2006 में छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के जरिए टेलीविजन पर अपनी पहचान बनाई। इस शो में उन्होंने लक्ष्य विरानी का रोल निभाया था। अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। हालांकि टीवी में सफलता मिलने के बावजूद पुलकित का सपना हमेशा बड़े पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाने का था।
टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर पुलकित के लिए बिल्कुल आसान नहीं था। ये वो दौर था, जब बहुत कम टीवी कलाकार फिल्मों में सफलतापूर्वक अपनी जगह बना पाते थे।
‘फुकरे’ ने बदल दी किस्मत
एक टीवी एक्टर के टैग को हटाने के लिए पुलकित ने काफी मेहनत की। इस बदलाव के साथ अनिश्चितता, संघर्ष और खुद को लगातार साबित करने का जो दबाव जुड़ा होता था वह पुलकित सम्राट के हिस्से भी आया। साल 2012 में उन्होंने फिल्म ‘बिट्टू बॉस’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म को कोई खास रिस्पांस नहीं मिला। आखिरकार उन्हें बड़ी सफलता फिल्म ‘‘ से मिली।
जहां उनके निभाए गए किरदार ‘हनी’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। आज आलम यह है कि उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अभिनय कारण उनका यह किरदार फैंस का फेवरेट बन चुका है।
Khabar Monkey
–
सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं रहना था
‘फुकरे’ की सफलता के बाद पुलकित ने यह बात कई बार साबित की कि वह सिर्फ एक तरह के किरदार तक सीमित नहीं हैं। ‘फुकरे’ में शानदार कॉमेडी करने के बाद उन्होंने ‘सनम रे’ मे काम किया। इसके बाद ‘जुनूनियत’, ‘वीरे की वेडिंग’, ‘पागलपंती’, ‘तैश’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में उन्होंने कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और इंटेंस किरदारों से फिल्मी जगत में अपनी जगह बनाई।
‘ग्लोरी’ में बिल्कुल अलग किरदार
थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर पुलकित सम्राट एक स्पोर्ट्स क्राइम थ्रिलर में नजर आए। 1 मई को उनकी स्पोर्ट्स थ्रिलर सीरीज ‘ग्लोरी’ रिलीज हुई। इस सीरीज में उनके साथ मिर्जापुर फेम दिव्येंदु शर्मा भी नजर आए। दोनों ने इस फिल्म में हरियाणा के दो मुक्केबाज भाइयों का किरदार निभाया। यह कहानी बॉक्सिंग, पारिवारिक महत्वाकांक्षा, बदले और रहस्य का एक बेहतरीन मिश्रण है। फिल्म में उनके किरदार की फैंस ने तारीफ की।





