HealthViral

​​​​​​​​​​कोलेस्ट्रॉल’ का काल हैं ये 4 फल नसों से सारी गंदगी हो जाएगी बाहर

​​​​​​​​​​कोलेस्ट्रॉल’ का काल हैं ये 4 फल नसों से सारी गंदगी हो जाएगी बाहर
​​​​​​​​​​कोलेस्ट्रॉल’ का काल हैं ये 4 फल नसों से सारी गंदगी हो जाएगी बाहर

नारी डेस्कः कोलेस्ट्रॉल आज हैल्थ को लेकर सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है औऱ कोलेस्ट्रॉल का आपके दिल के साथ सीधा कनैक्शन है। अगर, समय रहते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल न किया जाए तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। ये धीरे-धीरे धमनियों को ब्लॉक करना शुरू करता है, जिसका सबसे बड़ा कारण कुछ ऐसी आदतें जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाली होती हैं। जब बैड कोलेस्ट्रॉल एलडीएल (LDL) का लेवल बढ़ता है तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना भी बढ़ जाती है। कोलेस्ट्रॉल कम करने में आपकी डाइट सबसे ज्यादा अहम रोल अदा करती है। ऐसे बहुत से फ्रूट्स भी हैं जो कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मददगार साबित होते हैं। 

डाइटिशियन के अनुसार, अगर आप कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम करना चाहते हैं, तो इन 4 फलों को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें। NCBI में प्रकाशित शोध के मुताबिक, विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए। ये लिवर हैल्थ के लिए बहुत जरूरी है। 

सेब

सेब को घर का डॉक्टर कहते हैं। सेब, खाने से आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं। सेब में पेक्टिन नामक फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होती है जो बैड कोलेस्ट्रॉल घटाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा एवोकाडो में फाइबर भी अधिक होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है।
PunjabKesari

अंगूर

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है, उन्हें अंगूर का सेवन करना चाहिए। अंगूर रेस्वेराट्रॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल, दोनों कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा अंगूर का सेवन करने से स्वास्थ्य को भी बहुत ही फायदे मिलते हैं।

केला

केला भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि ये घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को आंतों से अवशोषित होने से पहले ही बांध लेता है। नियमित केले का सेवन करने से शरीर से कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के प्रमुख लक्षण (Symptoms)

1. सीने में दर्द या भारीपन

चलते समय या सीढ़ियां चढ़ते समय सीने में दबाव
यह दिल की धमनियों में ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है

 2. सांस फूलना

थोड़ी सी मेहनत में ही सांस चढ़ जाना
हार्ट तक खून का प्रवाह कम होने का संकेत

3. पैरों में दर्द या अकड़न

चलने पर पैरों में दर्द
पैरों की धमनियों में फैट जमने की वजह

4. सिर दर्द और चक्कर

दिमाग तक खून कम पहुंचना
हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से

 5. आंखों के आसपास पीले धब्बे

पलकों के पास पीले उभार (Xanthelasma)
यह हाई कोलेस्ट्रॉल का स्पष्ट संकेत है

 6. ज्यादा थकान महसूस होना

बिना काम के भी थक जाना
शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई कम होना

7. हाथ-पैर सुन्न होना

नसों में ब्लॉकेज के कारण

ध्यान रखें

कई लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कोई लक्षण नहीं होते और पहली बार हार्ट अटैक के समय इसका पता चलता है। इसलिए इसे Silent Killer भी कहा जाता है।

कैसे करें पुष्टि?

लिपिड प्रोफाइल ब्लड टेस्ट
साल में कम से कम 1 बार जांच

Leave a Reply