EntertainmentViral

क्यों करण जौहर ने शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट को किया अनफॉलो? सामने आया पूरा माजरा

क्यों करण जौहर ने शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट को किया अनफॉलो? सामने आया पूरा माजरा

फिल्ममेकर करण जौहर ने आखिरकार अपनी हालिया इंस्टाग्राम एक्टिविटी को लेकर चल रही चर्चा पर रिएक्ट किया है। यह तब हुआ, जब फैंस ने देखा कि उन्होंने शाहरुख खान, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, अब करण जौहर ने अपने इस फैसले के पीछे का कारण भी बता दिया है और चल रही इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

क्यों करण जौहर ने शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट को किया अनफॉलो? सामने आया पूरा माजरा
क्यों करण जौहर ने शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट को किया अनफॉलो? सामने आया पूरा माजरा

करण जौहर ने इस वजह से किया बॉलीवुड स्टार्स को अनफॉलो

इन अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने साफ किया कि यह फैसला एक ‘डिजिटल डिटॉक्स’ का हिस्सा था। इसका मेरे दोस्तों और इंडस्ट्री के साथियों के साथ किसी भी तरह के मनमुटाव से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लिखा, ‘यह एक डिजिटल डिटॉक्स है!!!! मैं इंस्टाग्राम पर अपना समय और एनर्जी कम खर्च करने के लिए सभी को अनफॉलो कर रहा हूं!!! भगवान के लिए इसे नेशनल न्यूज न बनाए, प्लीज। किसी और चीज पर क्लिकबेट करें! यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है!’

Khabar Monkey

करण जौहर की फॉलोइंग लिस्ट ने खींचा ध्यान

करण जौहर का रिएक्शन इस मामले पर तब आया, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी फॉलोइंग लिस्ट में हुए बदलावों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। यह स्क्रीनशॉट खास तौर पर इसलिए चर्चा में है, क्योंकि जिन लोगों को उन्होंने अनफॉलो किया है, उनमें कई उनके करीबी दोस्त हैं। करण जौहर ने शाहरुख खान और आलिया भट्ट के अलावा कार्तिक आर्यन और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​को भी अनफॉलो कर दिया है। बॉलीवुड के कई दूसरे नाम, जिनमें करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और अनन्या पांडे का नाम भी शामिल हैं। हालांकि, फिल्ममेकर करण की फॉलोइंग लिस्ट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जरूर दिखाई दे रही हैं। इस फिल्ममेकर के इंस्टाग्राम पर 17.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे सिर्फ 78 अकाउंट्स को फॉलो करते हैं।

करण जौहर के अपकमिंग प्रोजेक्ट

करण जौहर की हालिया रिलीज ‘चांद मेरा दिल’ है, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और इसे मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। उनका अगला प्रोडक्शन वेंचर ‘नागजिला’ है, जिसमें कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।

ये भी पढे़ं-

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply