EntertainmentViral

शहाना गोस्वामी ने ओपन रिलेशनशिप पर खुलकर की बात, बोलीं- ‘मेरे कई पार्टनर्स रहे, लेकिन रिश्ता कभी कैजुअल नहीं था’

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपने एक इंटरव्यू की वजह से काफी चर्चा में है। उनकी पर्सनल लाइफ एक चर्चा का विषय बन गई है। ऐसा उनके एक इंटरव्यू में ओपन रिलेशनशिप के बारे में बात करने के बाद हुआ। एक्ट्रेस फिल्मी जगत में एक लंबा समय बिता चुकी है और कई बोल्ड किरदारों में नजर आई है। उन्होंने अपने एक स्टेटमेंट में कहा कि उनके कई पार्टनर्स रहे है। साथ ही उनका कहना है कि ट्रेडिशनल रिलेशनशिप के लिए वह खुद को सही नहीं मानती है। अब क्या है पूरी मामला चलिए बताते है।

शहाना गोस्वामी ने ओपन रिलेशनशिप पर खुलकर की बात, बोलीं- ‘मेरे कई पार्टनर्स रहे, लेकिन रिश्ता कभी कैजुअल नहीं था’
शहाना गोस्वामी ने ओपन रिलेशनशिप पर खुलकर की बात, बोलीं- ‘मेरे कई पार्टनर्स रहे, लेकिन रिश्ता कभी कैजुअल नहीं था’

हाल ही में शहाना गोस्वामी का एक पॉडकास्ट सामने आया जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि वह खुद को ट्रेडिशनल रिलेशनशिप के लिए फिट नहीं मानती है और उनके लिए प्यार सिर्फ एक इंसान तक सीमित नहीं है।

रिश्ते का मतलब दायरे में बांधना जरूरी नहीं

शहाना गोस्वामी ने बताया – फिलहाल मेरी जिंदगी में कोई एक ऐसा पार्टनर नहीं है जिसे मैं प्राइमरी कह सकूं। मेरी जिंदगी में कई लोग हैं जिनके साथ मेरा लंबे समय से गहरा जुड़ाव है, लेकिन ये रिश्ते कभी कैजुअल नहीं रहे। हम सभी की जिंदगी में अलग-अलग तरह की दोस्तियां होती हैं और हर रिश्ता अपने आप में खास होता है। मेरे लिए ‘ओपननेस’ का मतलब है कि किसी एक रिश्ते को किसी तय दायरे में बांधना जरूरी नहीं।’

उन्होंने कहा कि ‘प्यार का मतलब किसी को अपने बंधन में रखना नहीं होता। अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो उसे अपनी शर्तों पर जीने की आजादी भी देनी चाहिए। उनके मुताबिक, प्यार ऐसा एहसास होना चाहिए जो इंसान को खुलापन और सुकून दे, न कि उसे घुटन महसूस कराए।’

Khabar Monkey

कभी दोस्ती तो कभी फिजिकल कनेक्शन

शहाना ने इंसानी लगाव और अपनेपन पर बात करते हुए कहा कि ‘कभी रिश्ता सिर्फ दोस्ती का होता है, तो कभी उसमें फिजिकल कनेक्शन भी हो सकता है। हर रिश्ते को किसी एक नाम या दिशा में ढालना जरूरी नहीं है। मेरे लिए सबसे अहम चीज प्यार और दोस्ती है। दोस्त वही होता है जिसके लिए आपके दिल में सच्चा इंसानी लगाव और अपनापन हो।’

शहाना गोस्वामी के इस बयान के सामने आने के बाद उनको लेकर चर्चा थोड़ी बढ़ गई। ‘जुर्म’, ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस एक समय पर एक्टर मिलिंद सोमन के साथ रिश्ते में थी। दोनों के बीच 21 साल उम्र का फासला था। मिलिंद उस समय 43 साल के थे। बाद में साल 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Leave a Reply