HealthViral

क्या अंडे का पीला भाग खाने से सच में बढ़ता है वजन? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, लेकिन इसके पीले हिस्से यानी एग योल्क को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या इसे खाने से वजन बढ़ता है। कई लोग वजन घटाने की कोशिश में अंडे का सफेद भाग तो खाते हैं, लेकिन पीले हिस्से को हटाकर फेंक देते हैं। हालांकि, PSRI हॉस्पिटल में हेड ऑफ़ डायटीशियन, डॉक्टर शालिनी ब्लिस का मानना है कि केवल अंडे का पीला भाग खाने से सीधे तौर पर वजन नहीं बढ़ता, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप पूरे दिन में कुल कितनी कैलोरी ले रहे हैं और आपकी लाइफस्टाइल कैसी है।

क्या अंडे का पीला भाग खाने से सच में बढ़ता है वजन? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या अंडे का पीला भाग खाने से सच में बढ़ता है वजन? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कैलोरी सफेद हिस्से की तुलना में ज्यादा होता है

अंडे के पीले भाग में हेल्दी फैट्स, विटामिन A, D, E, K, आयरन, फॉस्फोरस और कोलीन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन इसमें कैलोरी सफेद हिस्से की तुलना में ज्यादा होती है, इसलिए अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करे और फिजिकल एक्टिविटी कम हो, तो वजन बढ़ने की संभावना हो सकती है। लेकिन सीमित मात्रा में अंडे का पीला भाग खाना आमतौर पर नुकसानदायक नहीं माना जाता।

वजन बढ़ने का मुख्य कारण सिर्फ कोई एक फूड नहीं

पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, वजन बढ़ने का मुख्य कारण सिर्फ कोई एक फूड नहीं होता, बल्कि कुल डाइट पैटर्न और कैलोरी बैलेंस अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आपकी डाइट संतुलित है, नियमित एक्सरसाइज करते हैं और शरीर की जरूरत के हिसाब से कैलोरी लेते हैं, तो एक या दो अंडों का पीला भाग खाना आमतौर पर वजन बढ़ाने का कारण नहीं बनता।

हालांकि, जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज या कुछ विशेष स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें अंडे के सेवन की मात्रा को लेकर डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लेना बेहतर होता है। 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए सीमित मात्रा में पूरा अंडा खाना एक हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकता है। इसलिए केवल इस डर से कि अंडे का पीला भाग वजन बढ़ा देगा, उसे पूरी तरह छोड़ देना जरूरी नहीं है

Khabar Monkey

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply