CrimeViral

तांत्रिक की क्रूर हत्या, आत्मा न भटके इसलिए लाश में ठोंकी 11 कीलें; आरोपी की मां का इलाज कर रहा था बाबा

यूपी के सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में 13 मई को हुए सनसनीखेज ‘परदेशी बाबा’ तांत्रिक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है।

तांत्रिक की क्रूर हत्या, आत्मा न भटके इसलिए लाश में ठोंकी 11 कीलें; आरोपी की मां का इलाज कर रहा था बाबा
तांत्रिक की क्रूर हत्या, आत्मा न भटके इसलिए लाश में ठोंकी 11 कीलें; आरोपी की मां का इलाज कर रहा था बाबा

क्या है पूरा मामला?

संदना थाना पुलिस ने ASP दुर्गेश सिंह और सीओ मिश्रिख बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए आरोपी नागेन्द्र पुत्र सीताराम निवासी नवीनगर, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ को मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 को संदना क्षेत्र में नदी किनारे जंगल में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। बाद में उसकी पहचान सत्यनारायण यादव उर्फ परदेशी बाबा निवासी नजर नगर, मलिहाबाद, लखनऊ के रूप में हुई थी। मामले में थाना संदना पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

Khabar Monkey

नागेन्द्र ने बाबा की हत्या क्यों की?

पूछताछ में आरोपी नागेन्द्र ने बताया कि उसकी मां का करीब 17-18 वर्षों से परदेशी बाबा इलाज कर रहा था। उसे शक था कि बाबा ने उसकी मां को तंत्र-मंत्र के प्रभाव में फंसा रखा है। इसी बात को लेकर लगभग 6 महीने पहले उसका बाबा से विवाद भी हुआ था। आरोपी के मुताबिक, वह पिछले दो महीनों से हत्या की योजना बना रहा था। वारदात वाले दिन वह बाबा को बाइक पर बैठाकर किसी महिला के इलाज और पैसे मिलने का लालच देकर जंगल की ओर ले गया। वहां उसने चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

आत्मा के प्रकोप से बचने के लिए लाश में ठोंकी थी 11 कीलें

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के हाथ-पैरों में 11 कीलें भी ठोक दीं। आरोपी का कहना था कि उसे विश्वास था कि ऐसा करने से तांत्रिक की आत्मा नहीं भटकती। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए अपने कपड़े, जूते, दस्ताने और मृतक का सामान जलाने तथा मोबाइल फोन नदी में फेंकने की बात भी स्वीकार की है।

(रिपोर्ट- मोहित मिश्र)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply