EntertainmentViral

समय रैना ने शुरु की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ की शूटिंग, पोस्ट देखकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

कॉमेडियन समय रैना को भले ही अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को बढ़ते विवाद के चलते यूट्यूब से हटाना पड़ गया हो लेकिन फैंस ने इस शो को इतना प्यार दिया कि कॉमेडियन ने इसके दूसरे सीजन की घोषणा कर दी। अप्रैल के महीने में अपने कमबैक वीडियो के साथ समय ने इस बात की पुष्टि की थी कि वह इस शो को छोड़ेंगे नहीं इसका दूसरा सीजन लेकर आएंगे। अब उनके फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि इस शो की शूटिंग शुरु हो चुकी है। चलिए बताते है क्या है पूरी खबर

समय रैना ने शुरु की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ की शूटिंग, पोस्ट देखकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
समय रैना ने शुरु की ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ की शूटिंग, पोस्ट देखकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

साल 2025 में समय रैना के सबसे चर्चित और विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ बंद हो गया था। कंट्रोवर्सी इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें ये शो यूट्यूब से हटाना पड़ा। अब शो के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरु हो गई है। समय रैना ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शो के शूट से जुड़ी एक तस्वीर को साझा किया है।

तस्वीर में समय के साथ उनके खास दोस्त बलराज दिखाई दिए। साथ ही कॉमेडियन ने गेस्ट्स का चेहरा ब्लर कर दिया। फोटो साझा करते हुए समय ने लिखा- उसकी भी शूटिंग चल रही है दोस्तों।

हाल ही में इस शो के शूट की एक तस्वीर लीक हुई थी। उस तस्वीर में एल्फा फिल्म के स्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दिखाई दे रहे थे। उस फोटो में कितनी सच्चाई थी इस बात की पुष्टि नहीं हुई। कुछ लोग उस तस्वीर को एआई बता रहे थे तो वहीं काफी लोगों ने उसे सच भी माना। फोटो के सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। अब समय रैना के खुद अनाउंस करने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है। हालांकि कुछ लोग इससे खुश भी नहीं है।

Khabar Monkey

साल 2025 समय रैना के लिए कुछ खास अच्छा नहीं था। कॉमेडियन को उनका सबसे ज्यादा पसंद किए गया शो बंद करना पड़ा। उन पर तीन एफ आई आर भी हुई। हाल ही में अपने कमबैक वीडियो में समय ने अपने एंजाइटी अटैक्स और उस दौरान की हालत को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। नौबत ये आ गई थी कि समय को नींद की दवाइयां भी लेनी पड़ी थी। इस बीच उनके दोस्त और इंडियन हैबिटेट सेंटर के मालिक बलराज सिंह उनके साथ खड़े रहे।

Leave a Reply