Viral

यूपी में कई जिलों के बीजेपी जिलाध्यक्ष बदले, राम सकल पटेल को मिली वाराणसी की कमान: देखें पूरी लिस्ट

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पांच जिलों के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पंकज चौधरी ने अम्बेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर और देवरिया के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलीप देव पटेल को अम्बेडकर नगर, राम सकल पटेल को वाराणसी, काशी नाथ सिंह को चंदौली, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर और काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

यूपी में कई जिलों के बीजेपी जिलाध्यक्ष बदले, राम सकल पटेल को मिली वाराणसी की कमान: देखें पूरी लिस्ट
यूपी में कई जिलों के बीजेपी जिलाध्यक्ष बदले, राम सकल पटेल को मिली वाराणसी की कमान: देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि अगले साल 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बीजेपी अपने संगठन को मजबूत कर रही है। पांच जिलाध्यक्षों में दो ओबीसी, एक में दलित, एक में वैश्य और एक में क्षत्रिय समुदाय से हैं।

बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट

Khabar Monkey

दिलीप देव पटेल, अंबेडकर नगर
राम सकल पटेल, वाराणसी
काशीनाथ सिंह, चंदौली
रमेश प्रसाद गुप्ता, गोरखपुर महानगर
काली प्रसाद, देवरिया

बीजेपी ने समर्पित कार्यकर्ताओं पर जताया भरोसा

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी में राम सकल पटेल लंबे समय से पार्टी संगठन का कामकाज देख रहे थे। काशी नाथ सिंह भी चंदौली में बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। 
 

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply