2000 के दशक की शुरुआत में टेलीविज़न की दुनिया पर राज करने वाले राजीव खंडेलवाल किसी पहचाना के मोहताज नहीं है। ‘कहीं तो होगा’ सीरियल ‘सुजल ग्रेवाल’ का उनका किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि वह घर-घर में एक रोमांटिक आइकॉन बन गए। इतने सालों में वो टीवी से फिल्मों में आ गए लेकिन एक चीज जो नहीं बदली है वो है उनका चार्मिंग लुक और फिटनेस। 50 वर्ष की उम्र में भी उनकी फिटनेस इतने कमाल की है कि वो तीस से ज़्यादा के नहीं लगते। हाल ही में कर्ली टेल को दिए इंटरव्यू में राजीव ने बताया कि बढ़ती उम्र में भी अपने आप को फिट रखने के लिए वो क्या करते हैं। जो हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं।

फिट रहने के लिए क्या करते हैं राजीव?
-
घर का खाना: राजीव खंडेलवाल बाहर का खाना पसंद नहीं करते हैं। वह बचपन से ही हरी सब्जियां, दालें और आंवला जैसी सेहतमंद चीजें खाते आ रहे हैं। प्रोटीन के लिए वो पीली मूंग दाल का सेवन करते हैं। पीली मूंग दाल प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर की प्रोटीन जरूरत को पूरा करती है। इसमें फैट न के बराबर होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन नियंत्रित रहता है। हरी सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं वहीं, आंवला विटामिन-C का सबसे अच्छा बेहतरीन विकल्प है। यह कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, त्वचा में निखार लाता है और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
-
किचन गार्डनिंग का शौक: राजीव खंडेलवाल को किचन गार्डनिंग का बहुत शौक है। उनके घर में बनने वाली सब्जियां बाहर से खरीदकर नहीं आती हैं। मुंबई स्थिति अपने तीन मंजिला बंगले की छत पर वह खुद ताजे फल और सब्जियां उगाते हैं और उन्हीं का इस्तेमाल अपने खाने पीने के लिए करते हैं। मुंबई के अलावा, गोवा में भी उनका एक घर है जहाँ वह पत्नी और अपनी माँ के साथ मिलकर ऑर्गेनिक फार्मिंग करते हैं।
Khabar Monkey
-
फास्ट फूड से परहेज: राजीव खंडेलवाल शाकाहारी हैं और उन्होंने कभी भी फास्ट फूड खाने की आदत नहीं डाली। उनका मानना है कि अपने आप को फिट रखने के लिए ज़रुरी है कि जंक फ़ूड से खुद को दूर रखें। वह केवल एक अभिनेता होने के नाते फिट नहीं रहते, बल्कि उन्हें बचपन से ही फिट रहना और स्वस्थ जीवनशैली पसंद है।
-
वर्कआउट है ज़रूरी: राजीव खंडेलवाल फिटनेसके लिए डाइट के अलावा वर्कआउट को भी तरजीह देते हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर वो कई वर्कआउट वीडियो शेयर करते हैं।
|
|





