SportsViral

पाकिस्तान क्रिकेट टीम करेगी दो देशों का दौरा, ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बाद होगा असली टेस्ट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है। इसके बाद पाकिस्तान की असली परीक्षा होगी, क्योंकि टीम दो देशों के दौरे पर जाएगी, जहां टेस्ट मैच खेले जाएंगे। खास बात ये है कि ये सभी टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी का हिस्सा होंगे, जिसकी अंक तालिका में उसकी हालत काफी खराब नजर आ रही है। मुकाबले रोचक होने की उम्मीद है, हालांकि इसमें अभी थोड़ा वक्त है। 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम करेगी दो देशों का दौरा, ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बाद होगा असली टेस्ट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम करेगी दो देशों का दौरा, ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बाद होगा असली टेस्ट

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 मई से शुरू होगी वनडे सीरीज

इस वक्त पाकिस्तान में वनडे सीरीज की तैयारी की जा रही है। जोश इंग्लिस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई ​क्रिकेट टीम वहां पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसका पहला मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 4 जून को होना है। पहला मुकाबला रावलपिंडी में होगा, वहीं आखिरी दोनों मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम आधी अधूरी ताकत के साथ नजर आएगी। कई खिलाड़ी टीम के साथ नहीं हैं, वहीं कप्तान मिचेल मार्श भी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं। 

Khabar Monkey

वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम

इस सीरीज के बाद पाकिस्तान का असली टेस्ट होगा। टीम जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली है। वहां दो टेस्ट खेले जाएंगे। सीरीज के आगाज से पहले पाकिस्तानी टीम वेस्टइंडीज सेलेक्ट इलेवन के साथ एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद पहला मुकाबला 25 जुलाई से खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अगस्त से होगा। यहां की तेज पिचों पर जहां पाकिस्तानी बल्लेबाजों की परीक्षा होगी, वहीं ये भी देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान की खुद की पेस बैटरी कितनी मजबूत और घातक है। 

पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज

इसके बाद पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड चली जाएगी। जहां तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से होगा। दूसरा मैच 27 अगस्त और आखिरी मैच 9 सितंबर से खेला जाएगा। इंग्लैंड की पिचों पर भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होने वाला। यानी पाकिस्तानी टीम इस ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद लंबे समय तक टेस्ट ही खेलेगी और बाहर ही नजर आएगी। इसमें देखना होगा कि टीम का खेल किस तरह का रहता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होने के कारण सीरीज काफी अहम होगी, इससे सभी टीमों का अंक गणित भी इधर से उधर होता हुआ दिखाई देगा। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply