HealthViral

How To Make Cashew Curd: काजू से बनाएं दही, दूध से एलर्जी और वीगन वालों के लिए बेस्ट, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

दूध से तो आपने कई बार दही बनाया होगा या इसे मार्केट से खरीदकर खाते होंगे, लेकिन क्या आपने काजू से बना दही खाया है. काजू कर्ड भी आपकी डाइट में प्रोटीन के साथ ही कई पोषक तत्व एड करता है. इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान होता है. दही प्रोबायोटिक फूड है यानी ये गुड बैक्टीरिया से भरपूर होता है, लेकिन कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी होती है. वहीं अब वीगन डाइट फॉलो करने का भी ट्रेंड काफी बढ़ गया है, जिसमें सिर्फ पेड़-पौधों से मिलने वाले फूड्स ही खाए जाते हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाएं काजू से दही.

Khabar Monkey

How To Make Cashew Curd: काजू से बनाएं दही, दूध से एलर्जी और वीगन वालों के लिए बेस्ट, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
How To Make Cashew Curd: काजू से बनाएं दही, दूध से एलर्जी और वीगन वालों के लिए बेस्ट, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

दही को आंतों के लिए फायदेमंद माना जाता है, जिससे आपका पाचन सही रहता है, लेकिन गाय-भैंस का दूध पीने या उससे बनी चीजों को खाने को के बाद अगर आपके पेट में दर्द-भारीपन शुरु हो जाता है तो आप काजू से दही बनाएं. तो चलिए देख लेते हैं आसान तरीका.

क्या चाहिए इनग्रेडिएंट्स?

इस प्लांट बेस्ड दही को बनाने के लिए आपको चाहिए 1 कप काजू , एक मीडियम साइज का नींबू, या 1-2 चम्मच फिर एप्पल साइडर विनेगर, 1 छोटा चम्मच मेपल सिरप, 1 चुटकी नमक. इसके अलावा आपको चाहिए प्रोबायोटिक कैप्सूल या फिर योगर्ट स्टार्टर कल्चर…ये दही जमने में मदद करते हैं.

कैसे बनाएं काजू का दही?

  • काजू को पानी से एक बार धो लें और फिर इसे फिल्टर वाटर में भिगोकर रख दें, ताकि ये अच्छी तरह से फूल जाए.
  • आप चाहे तो काजू को 2-3 घंटे या फिर ओवरनाइट भिगोकर रख सकते हैं.
  • काजुओं को पानी से निकालकर अलग कर लें और फिर इसे एक बार ठंडे पानी से धो लें.
  • मिक्सर में डालकर काजू तब तक ब्लेंड करें जब तक कि बिल्कुल स्मूथ न हो जाए.
  • अब इसमें मेपल सिरप या फिर शहद एड करें. इसके अलावा नींबू का रस, नमक भी मिलाएं और एक बार फिर से ब्लेंड कर लें.
  • अगर ये बहुत ज्यादा गाढ़ा या सूखा-सूखा लग रहा हो तो इसमें थोड़ा सा पानी भी एड कर सकते हैं ताकि सही कंसिस्टेंसी मिले.

    Getty Images

  • अब आपको प्रोबायोटिक कैप्सूल खोलकर इसमें मिलाने हैं या फिर योगर्ट स्टार्टर कल्चर मिलाएं और एक बार फिर ब्लेंड करें.
  • तैयार किए गए इस मिश्रण को एक साफ जार में डालें और ऊपर से पेपर टॉवल या फिर किसी कपड़े से ढककर रबरबैंड से सील कर दें.
  • इस जार को किसी गर्म जगह पर रखें, लेकिन ये हवा के संपर्क में न आए. इसे आप किचन में ही रख सकते हैं.
  • इसे आप कुछ घंटों के लिए रख दें जैसे कम से कम 8 से 10 घंटे चाहिए होंगे. ध्यान रखें कि जितनी ज्यादा देर इसे फर्मेंट करेंगे दही उतना ही खट्टा बनेगा.
  • 8 घंटे बाद आप इसे चेक करें अगर दही अच्छी तरह से जम चुका है तो फिर इसे गर्म जगह से हटाकर फ्रिज में रख दें.
  • आपका काजू का दही अब खाने के लिए रेडी है, जिसे आप सीधे खा सकते हैं या फिर फ्रेश फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स में शहद के साथ आप फेवरेट टॉपिंग्स लगाकर सर्व करें.

कितने मिलेंगे पोषक तत्व

काजू दही खाने से आपको प्रोबायोटिक्स तो मिलेंगे ही. इसके अलावा काजू प्रोटीन का भी सोर्स होता है. में दिए डाटा के मुताबिक, 100 ग्राम काजू में 18.2 ग्राम प्रोटीन होता है और 3.3 ग्राम फाइबर पाया जाता है. ये कैल्शियम से लेकर पोटेशियम जिंक, कॉपर, मैंगनीज, सेलेनियम, फास्फोरस, जैसे मिनरल्स के साथ ही कुछ विटामिन का भी सोर्स है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply