आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का इस्तेमाल लोगों की दिनचर्या का बड़ा हिस्सा बन चुका है. काम, पढ़ाई और मनोरंजन के कारण कई लोग घंटों स्क्रीन के सामने बिताते हैं. हालांकि लगातार लंबे समय तक स्क्रीन देखने की आदत सेहत पर असर डाल सकती है. हाल ही में में दावा किया गया है कि 6 घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा सकता है.
Khabar Monkey

आजकल कई लोग दिनभर स्क्रीन से जुड़े रहते हैं, जिससे शारीरिक एक्टिविटी कम हो जाती है. लगातार बैठे रहने की आदत शरीर के और दिल की सेहत को प्रभावित कर सकती है. इसके अलावा देर रात तक स्क्रीन देखने से नींद की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते है कि स्टडी में स्क्रीन टाइम और हाई बीपी को लेकर क्या दावा किया गया.
स्टडी में स्क्रीन टाइम और हाई बीपी को लेकर क्या दावा किया गया?
स्टडी में स्क्रीन टाइम और हाई ब्लड प्रेशर के बीच संबंध को समझने की कोशिश की गई. रिसर्च में पाया गया कि लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने वाले लोगों में हाई बीपी का खतरा ज्यादा देखा गया. खासकर 6 घंटे से अधिक स्क्रीन टाइम वाले लोगों में यह जोखिम बढ़ सकता है.
स्टडी के अनुसार, लगातार बैठे रहने और कम शारीरिक एक्टिविटी की वजह से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है. रिसर्चर्स ने यह भी बताया कि टीवी देखने का समय हाई बीपी से ज्यादा जुड़ा पाया गया. हालांकि यह एक ऑब्जर्वेशनल स्टडी थी, इसलिए यह पूरी तरह साबित नहीं करती कि स्क्रीन टाइम सीधे हाई बीपी का कारण बनता है. फिर भी विशेषज्ञ स्क्रीन टाइम को सीमित रखने की सलाह देते हैं.
ज्यादा स्क्रीन टाइम से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है?
लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में थकान, सिरदर्द और नींद से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. लगातार बैठे रहने से वजन बढ़ने और शारीरिक गतिविधि कम होने का खतरा भी रहता है.
साथ ही, देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करने से तनाव और नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. कुछ लोगों में इससे थकान और फोकस करने में परेशानी भी महसूस हो सकती है.
हाई बीपी के खतरे को कम करने के लिए क्या करें?
स्क्रीन टाइम को सीमित रखने की कोशिश करें और बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें. रोजाना नियमित व्यायाम और वॉक को दिनचर्या में शामिल करें. पर्याप्त नींद लें, संतुलित डाइट खाएं और लंबे समय तक लगातार बैठने से बचें.
समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच कराना भी फायदेमंद हो सकता है.





