Numerology: कहते हैं इस खास मूलांक वालों को भगवान शिव की ऐसी दिव्य कृपा प्राप्त होती है कि इनकी किस्मत रातों-रात बदल जाती है। इनके जीवन में जब भी कोई परेशानी आती है तो भोलेनाथ इनका मार्गदर्शन करते हैं। इस मूलांक के लोग दिल के साफ और मेहनती होते हैं। सरल जीवन जीने में यकीन रखते हैं। दिखावे से बिल्कुल दूर रहते हैं। इनका यही सीधा और सरल स्वभाव भगवान भोलेनाथ को बेहद पसंद आता है और इसी कारण इन्हें हर काम में ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चलिए जान लेते हैं ये किस मूलांक के लोग हैं।
Khabar Monkey

भगवान शिव का प्रिय मूलांक?
अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार मूलांक 2 वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है क्योंकि महादेव इस मूलांक के ईष्ट देव हैं। कहते हैं इस मूलांक वालों का जीवन कितना भी संघर्षमयी क्यों न हो लेकिन जब महादेव की इन पर कृपा बरसनी शुरू होती है तो इनकी किस्मत रातों-रात बदल जाती है। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 है वे सभी लोग मूलांक 2 के अंतर्गत आते हैं।
सीधे और सरल होते हैं मूलांक 2 वाले लोग
मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है जिसे मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण ही इस मूलांक के लोग काफी इमोशनल स्वभाव के होते हैं। किसी का भी दुख इनसे देखा नहीं जाता और ये तुरंत मदद करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इनके मन में किसी भी तरह का छल-कपट नहीं होता। ये दूसरों की भावनाओं को खूब समझते हैं और इनकी यही कोशिश रहती है कि इनकी वजह से किसी का दिल न दुखे।
मूलांक 2 वालों की खास बातें
- मूलांक 2 के लोग बेहद मासूम, सरल और संवेदनशील होते हैं।
- इनके मन में किसी के प्रति नाराजगी बहुत देर तक नहीं रहती।
- इस मूलांक वालों में जबरदस्त सहनशीलता होती है।
- ये लोग दूसरों की खुशी के लिए चुपचाप कड़वे घूंट पी लेते हैं और किसी से जरा सी भी शिकायत नहीं करते।
- ये लोग दूसरों के दुख को बहुत जल्दी अपना समझ लेते हैं और मदद करने के लिए तुरंत तैयार हो जाते हैं।
- ये बहुत अच्छे दोस्त और साथी साबित होते हैं।
- ये लोग बहुत क्रिएटिव भी होते हैं।
- ये अपने व्यवहार से सामने वाले को तुरंत ही इंप्रेस कर देते हैं।
मूलांक 2 वाले जरूर करें ये सरल उपाय
यदि आपका मूलांक 2 है, तो शिव जी की विशेष कृपा पाने के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें। साथ ही सोमवार की रात को चंद्रमा के दर्शन करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। कहते हैं इस उपाय से भाग्य ओर भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)





