PoliticsViral

​​​​​​दुश्मनों के लिए काल बनेगी भारतीय वायु सेना, 114 और राफेल जेट खरीदने का लिया फैसला, 90 का निर्माण भारत में

​​​​​​दुश्मनों के लिए काल बनेगी भारतीय वायु सेना, 114 और राफेल जेट खरीदने का लिया फैसला, 90 का निर्माण भारत में

नई दिल्ली: पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी देशों पर नकेल कसने के लिए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।भारतीय वायु सेना को और मजबूत करने के लिए, 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए अनुरोध पत्र (एलओआर) को अंतिम रूप दे दिया है और इसे अगले कुछ हफ्तों में फ्रांस को भेजे जाने की उम्मीद है।

वायु सेना प्रमुख जल्द ही फ्रांस का दौरा करेंगे

यह घटनाक्रम भारतीय वायु सेना प्रमुख ए पी सिंह के अगले महीने की शुरुआत में फ्रांस दौरे से पहले सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी जून के अंत में फ्रांस दौरे की उम्मीद है। भारतीय वायु सेना के पास पहले से ही 36 राफेल लड़ाकू विमान हैं। भारतीय नौसेना भी अगले कुछ वर्षों में विमानवाहक पोत संचालन के लिए 26 राफेल-एम विमान शामिल करने की तैयारी कर रही है।

90 राफेल जेट का निर्माण भारत में होगा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 114 जेट विमानों में से लगभग 90 का निर्माण भारत में फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन और एक भारतीय फर्म के बीच साझेदारी के माध्यम से किया जाएगा। शेष विमान उड़ान भरने की स्थिति में पहुंचेंगे।

देश में राफेल जेट के बनने से लागत में कमी आएगी

अधिकारियों का मानना है कि राफेल का निर्माण भारत में होने से लागत में कमी आ सकती है। इसके अलावा सद, प्रशिक्षण और रखरखाव की लागत कम करने में मदद मिलेगी क्योंकि भारत के पास पहले से ही इस विमान के लिए बुनियादी ढांचा और परिचालन प्रणालियां मौजूद हैं।

Leave a Reply