Viral

Maharajganj : पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत,मच्छरदानी और बिस्तर लेकर पेट्रोल पंपों पर रात गुजार रहे लोग

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत के कारण हाहाकार मचा हुआ है। ईंधन पाने के लिए पेट्रोल पंपों पर सुबह से लेकर रात तक मारामारी की स्थिति बनी हुई है। संकट को देखते हुए पेट्रोल पंपों के खुलने का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही तय कर दिया गया है।

Maharajganj : पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत,मच्छरदानी और बिस्तर लेकर पेट्रोल पंपों पर रात गुजार रहे लोग
Maharajganj : पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत,मच्छरदानी और बिस्तर लेकर पेट्रोल पंपों पर रात गुजार रहे लोग

तेल की भारी किल्लत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग अगले दिन तेल पाने के लिए रात से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग रात गुजारने के लिए पेट्रोल पंपों पर ही अपना बिस्तर और मच्छरदानी लेकर पहुंच रहे हैं और वहीं सो रहे हैं।

बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा तेल, बाइक के लिए सीमा तय
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महराजगंज में अब पहचान पत्र देखकर ही तेल दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासन ने आदेश जारी कर बाइक चालकों के लिए तेल की सीमा तय कर दी है, जिसके तहत अब बाइक वालों को सिर्फ 3 लीटर तेल ही दिया जा रहा है। यदि किसी को इमरजेंसी (आपातकाल) में ज्यादा तेल की आवश्यकता है, तो उसे इसके लिए पहले अनुमति लेनी होगी।

Leave a Reply