Viral

ट्रंप की बिगड़ी तबीयत? हाथ में चोट और झुके हुए कंधे; अस्पताल पहुंचे यूएस प्रेसिडेंट!

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही 80 साल के हो जाएंगे. इससे पहले उनकी सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. ट्रंप की तबीयत खराब होने की जानकारी ऐसे समय पर आई है, जब अमेरिका ईरान के साथ युद्ध में फंसा हुआ है. हौरान करने वाली बात है कि डोनाल्ड ट्रंप दूसरे कार्यकाल में चौथी बार मेडिकल चेकअप करा रहे हैं.

ट्रंप की बिगड़ी तबीयत? हाथ में चोट और झुके हुए कंधे; अस्पताल पहुंचे यूएस प्रेसिडेंट!
ट्रंप की बिगड़ी तबीयत? हाथ में चोट और झुके हुए कंधे; अस्पताल पहुंचे यूएस प्रेसिडेंट!

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जून में 80 साल के होने जा रहे हैं और उससे पहले उनकी मेडिकल चेकअप की खबर चौतरफा चर्चा बटोर रही है. डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रंप की हाथों में चोट है और शरीर में सूजन है.

ट्रंप का होगा मेडिकल चेकअप
रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल में ही व्हाइट हाउस ने बताया था कि ट्रंप 26 मई को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में अपना वार्षिक मेडिकल चेकअप कराने जाएंगे. इससे भी खास बात है कि 14 जून को 80 साल की उम्र पूरी करने वाले ट्रंप अमेरिका के इतिहास में पहले व्यक्ति बन जाएंगे, जो इस पद पर रहने वाले इतने उम्रदराज नेता होंगे.

ट्रंप के हाथ पर नजर आए कई निशान
कुछ अमेरिकी रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि हाल में ही डोनाल्ड ट्रंप के हाथ पर चोट के निशान नजर आए. इसके अलावा पैरों के निचले हिस्से में सूजन देखे गए. वहीं, ट्रंप के चिकित्सकों ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पूरी तरीके से स्वस्थ्य हैं.

‘मैं युवा हूं, पहले जैसा ही’
ध्यान देने वाली बात है कि 4 मई को एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा था कि मैं खुद को वैसा ही महसूस करता हूं, जैसा 50 साल पहले था. मैं कोई सीनियर नहीं हूं, बल्कि पहले से काफी ज्यादा युवा हूं.

Khabar Monkey

किस बीमारी से जूझ रहे ट्रंप?
गौरतलब है कि ट्रंप ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने हाथों पर पड़े निशान के लिए एस्परिन के अत्यधिक इस्तेमाल को जिम्मेदार ठहराया था. ट्रंप का कहना था कि वह चिकित्सकों की सलाह पर वह ज्यादा एस्परिन लेते हैं. एस्परिन खून को पतला कर ब्लह क्लॉट बनने से रोकने में मदद करती है.

Leave a Reply