भारत के कई हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है. नौतपा की भी शुरुआत हो गई है, जिसमें कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के भी पार पहुंच गया है. ऐसे में इतनी चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकलना किसी चैलेंज से कम नहीं है. यही वजह है कि घूमने के शौकीन लोग भी अब घर में ही अपना समय बिता रहे हैं. हालांकि, अगर आप घर में रह-रहकर बोर हो गए हैं तो दिल्ली एनसीआर में कई ऐसी इनडोर जगहें हैं, जहां जाकर आप एंजॉय कर सकते हैं.

दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर आप Ice Skating से लेकर VR Games, Bowling, Trampoline Park और Arcade Gaming जैसी मजेदार एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं. खास बात ये है कि ये जगहें बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट हैं. तो चलिए आपको भी बताते हैं 5 बेस्ट इनडोर जगहों के बारे में.
Khabar Monkey
टाइम जोन में करें फन एक्टिविटी
अगर आप गेमिंग और फन एक्टिविटी के शौकीन है तो टाइम जोन एक परफेक्ट जगह है. यहां आप फैमिली, फ्रेंडस् और पार्टनर के साथ जाकर एंजॉय कर सकते हैं. एक ही जगह पर आपको कई गेम और एक्टिविटी करने का मौका मिल जाएगा. जैसे Bowling, Arcade Games, VR Games, Bumper Cars और कई Interactive Activities. कई मॉल्स में आपको इसके आउटलेट मिल जाएंगे. टिकट प्राइस 11,00 रुपये से शुरु हो जाता है.
Credit: bridgemall
जेनजी का फेवरेट Mystery Rooms
Mystery Rooms उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है जिन्हें Puzzle और Adventure पसंद है. यहां एस्केप रूम गेम्स होते हैं, जहां टीम को क्लू सॉल्व करके तय समय में कमरे से बाहर निकलना होता है. हॉरर, थ्रिलर और डेटेक्टिव थीम वाले ये गेम्स दोस्तों के साथ काफी मजेदार एक्सपीरियंस देते हैं. यह जगह टीम बॉन्डिंग और यूनिक एक्सपीरियंस के लिए काफी फेमस है. यहां आप अंदर रहकर भी काफी मस्ती कर सकते हैं.
Splash It भी अच्छा ऑप्शन
गुरुग्राम में स्थित Splash It एक यूनिक इनडोर एक्टिविटी स्पॉट है. जहां लोग पैंट स्प्लेशिंग, क्रिएटिव आर्ट सेशन का मजा ले सकते हैं. यहां आप दीवारों और कैनवास पर रंगों के साथ खुलकर एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं. यह जगह स्ट्रेस रिलीज और फन एक्सपीरियंस के लिए बढ़िया है.
Snow Village में लें बर्फबारी का मजा
दिल्ली की गर्मी में अगर बर्फ का मजा लेना चाहते हैं, तो स्नो विलेज बेहतरीन ऑप्शन है. यहां आर्टिफिशियल स्नो, स्नो डांस और स्नो एक्टिविटी का अनुभव मिलता है. अंदर का टेम्प्रेचर काफी ठंडा रखा जाता है, जिससे लोगों को पहाड़ों जैसी फील आती है. फैमिली और फ्रेंडस् के साथ जाने के लिए ये जगह एक दम बेस्ट है.
iSKATE में करें एंजॉय
एंबियंस मॉल में मौजूद iSKATE भारत के सबसे पॉपुलर Ice Skating Rinks में से एक माना जाता है. यहां लोग आइस स्केटिंग सीख सकते हैं और प्रोफेशनल रिंक पर स्केटिंग का मजा ले सकते हैं . साथ ही यहां कैफे और म्यूजिक का भी शानदार माहौल मिलता है. गर्मी में कूल एक्सपीरियंस लेने के लिए यह जगह एक दम बेस्ट है.





