HealthViral

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने इस लीची को दिया 10/10 का स्कोर? जानिए GI टैग वाली ‘तेजपुर लीची के खास फायदे

गर्मियों के मौसम में फलों के राजा आम के साथ-साथ रसीली लीची का इंतजार हर किसी को रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसी लीची भी है, जिसे खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ’10 में से 10′ अंक देकर इस सीजन का सबसे बेहतरीन समर फ्रूट (Summer Fruit) बताया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं असम की मशहूर जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग प्राप्त ‘तेजपुर लीची’ की। यह लीची न सिर्फ अपने अनोखे स्वाद बल्कि सेहत से जुड़े कई बेमिसाल फायदों के लिए भी जानी जाती है।

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने इस लीची को दिया 10/10 का स्कोर? जानिए GI टैग वाली ‘तेजपुर लीची के खास फायदे
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने इस लीची को दिया 10/10 का स्कोर? जानिए GI टैग वाली ‘तेजपुर लीची के खास फायदे

असम के मुख्यमंत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, असम की GI-टैग वाली तेजपुर लीची 10/10 है। गर्मी से राहत पाने के लिए इसे जरूर ट्राई करें। आपको बता दें कि अपनी मिठास, खुशबू और रसदार स्वाद के लिए मशहूर तेजपुर लीची को साल 2015 में जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग मिला था। यह असम के सबसे लोकप्रिय मौसमी फलों में से एक मानी जाती है। स्वाद के अलावा, गर्मियों में यह शरीर को जरूरी पोषण देने में भी मददगार मानी जाती है।

Fortis Hospital की चीफ डाइटीशियन Shalini Arvind के अनुसार तेजपुर लीची पोषण के मामले में दूसरी ताजी लीची की किस्मों जैसी ही होती है। हालांकि इसकी खेती का तरीका, ताजगी और क्षेत्रीय परिस्थितियां इसके स्वाद और एंटीऑक्सीडेंट प्रोफाइल को थोड़ा प्रभावित कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि इस लीची का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

तेजपुर लीची के कौन-कौन से खास फायदे हैं?

शालिनी अरविंद के मुताबिक, GI पहचान पाने वाली तेजपुर लीची अपनी खास क्वालिटी और फ्लेवर के लिए जानी जाती है, लेकिन पोषण के मामले में यह दूसरी ताजी लीचियों जैसी ही है। एक्सपर्ट ने बताया कि लीची में प्राकृतिक रूप से भरपूर पानी और विटामिन C पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम व कॉपर जैसे कुछ जरूरी मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को हाइड्रेट रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने, स्किन को हेल्दी रखने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। डायटीशियन ने बताया कि मौसमी फल जैसे लीची, अगर सीमित मात्रा में खाए जाएं, तो यह मीठे प्रोसेस्ड स्नैक्स का हेल्दी विकल्प बन सकते हैं।

क्या लीची सच में गर्मी से राहत दिला सकती है?

ताजी रसीली लीची का सेवन तरबूज, खरबूजा और संतरे की तरह ही बॉडी को हाइड्रेट रखता है। इस लीची में पानी की मात्रा अधिक होती है। साथ ही इनमें नेचुरल शुगर, इलेक्ट्रोलाइट्स और विटामिन भी मौजूद होते हैं। एक्सपर्ट ने बताया लीची में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स गर्म मौसम में थकान कम करने और शरीर को हेल्दी रखने में मददगार हो सकते हैं। एक्सपर्ट ने बताया हालांकि गर्मी में सिर्फ फल खाने से ही डिहाइड्रेशन को कंट्रोल नहीं किया जा सकता, इसके लिए पर्याप्त पानी पीना, संतुलित डाइट का सेवन करना और तेज धूप से बचना भी जरूरी है।

Khabar Monkey

ज्यादा लीची का सेवन क्या सेहत पर साइड इफेक्ट भी  करता है?

शालिनी अरविंद ने चेतावनी दी कि लीची का जरूरत से ज्यादा सेवन, खासकर बच्चों और डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक लीची हेल्दी जरूर है, लेकिन इसमें प्राकृतिक शुगर होती है। अधिक मात्रा में खाने से ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव, पेट में गड़बड़ी, ब्लोटिंग या लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सार्वजनिक जानकारी और विशेषज्ञों से मिली जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी बदलाव या डाइट को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply