SportsViral

कगिसो रबाडा ने तोड़ा मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड, क्वालीफायर 1 में रच दिया इतिहास

Kagiso Rabada Record: IPL 2026 का पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने वेंकटेश अय्यर का विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह अब आईपीएल में एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ा है।

कगिसो रबाडा ने तोड़ा मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड, क्वालीफायर 1 में रच दिया इतिहास
कगिसो रबाडा ने तोड़ा मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड, क्वालीफायर 1 में रच दिया इतिहास

IPL 2026 में पावरप्ले में अब तक कितने विकेट ले चुके हैं रबाडा? 

कगिसो रबाडा से पहले एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम ही था। उन्होंने आईपीएल 2023 में पावरप्ले में 17 विकेट चटकाए थे। शमी उस सीजन में  गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं अब कगिसो रबाडा आईपीएल के जारी सीजन में पहले छह ओवर में 18 विकेट ले चुके हैं और वह शमी से आगे निकल चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से मिचेल जॉनसन और ट्रेंट बोल्ट का नाम है। जॉनसन ने आईपीएल 2013 में पावरप्ले में 16 विकेट चटकाए थे। बोल्ट ने आईपीएल 2020 में पावरप्ले में 16 विकेट हासिल किए थे।

Khabar Monkey

कगिसो रबाडा ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड

रबाडा IPL के इतिहास में ऐसे पहले गेंदबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा फ्रेंचाइजी के लिए 25 विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने इस सीजन के 15 मैचों में 25 विकेट लिए हैं। इससे पहले उन्होंने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट हासिल किए थे। उस सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 25 विकेट लिए थे। इसके बाद 2020 में भी दिल्ली के लिए खेलते हुए उन्होंने 17 मैचों में 30 विकेट हासिल किए थे।

गुजरात ने प्लेइंग XI में किया है एक बदलाव

RCB और GT के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो वहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गुजरात की टीम ने इस मैच के लिए अपने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। उन्होंने अरशद खान की जगह कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया है। वहीं RCB ने इस अहम मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज जैकब डफी को अपने प्लेइंग XI में जगह दी है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply