शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ और रितेश देशमुख जैसे कई मशहूर स्टार्स के साथ काम कर चुकी ये एक्ट्रेस आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से मशहूर हैं। अपने अंतरंगी लुक, बेबाक अंदाज और ड्रामे के अलावा वह अपनी दर्द भरी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस राखी सावंत की। हाल ही में राखी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए है, जिसके बाद से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके एक्स हसबैंड ने प्रॉपर्टी के लिए उन्हें मारने की कोशिश की थी और तलाक के बाद 3 करोड़ लेकर भाग गया।

एक्ट्रेस की प्रॉपर्टी के लिए जान का दुश्मन बना पति
हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने अपने बचपन से लेकर एक्ट्रेस बनाने तक के सफर के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी और तलाक के बारे में हैरान करने वाले खुलासे किए। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह घरेलू हिंसा का भी शिकार हो चुकी हैं, जिसके बाद अब वो शादी नहीं करना चाहती और न ही उन्हें प्यार की तलाश है। राखी ने अपने एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी पर एक बार फिर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही यह भी बताया कि एक्स हसबैंड ने उनकी प्रॉपर्टी के लिए उन्हें मारने की कोशिश की थी। राखी सावंत ने कहा, ‘मुझे वह एक दो जगह लेकर गया था ऊपर से फेंकने के लिए ताकि मैं मर जाऊं, लेकिन मैं वहां से भाग निकली और बच गई।’
3 करोड़ लेकर भागा एक्ट्रेस का एक्स हसबैंड
राखी सावंत ने आगे यह भी कहा, ‘वो मेरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, जिसके लिए वह मुझे मारना चाहता था और पहाड़ से नीचे फेंकने की प्लानिंग कर ली थी, लेकिन मैं उसका प्लान समझ गई और वहां से भाग गई। मैं अगर नहीं भागती तो मार जाती। मैं 100 प्रतिशत सही थी वो मेरे 3 करोड़ लेकर भाग गया और मैंने उसे जाने दिया पैसे भी नहीं मांगे।’
Khabar Monkey
हीरोइन ने मां के कारण गलत आदमी से की शादी
राखी सावंत की मां जया सावंत का 28 जनवरी 2023 को ब्रेन ट्यूमर और फोर्थ स्टेज के एंडोमेट्रियल कैंसर के कारण निधन हो गया था। राखी सावंत ने इसी इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि परिवार का खर्च उठाने के लिए उन्होंने कम उम्र में काम करना शुरू किया था। यह भी बताया कि मां के दबाव में आकर उन्होंने गलत आदमी से शादी की। इस वजह से वह घरेलू हिंसा का शिकार भी हो चुकी है।
–





