गर्मियों में पसीना बहुत आता है, ऐसे में मेकअप को टिकाए रखना किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं है। क्या आप भी उन लोगों में से एक हैं जो कितना भी महंगा या Waterproof Kajal लगा लें, लेकिन कुछ घंटे बीतने के बाद वो फैल जाता है। आंखों के नीचे कालापन नजर आने लगता है और पूरा लुक खराब हो जाता है। तो आपको इसकी सही ट्रिक नहीं पता है। आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं अक्सर काजल लगाना पसंद करती हैं।

इससे आंखें बड़ी, आकर्षक और ज्यादा एक्सप्रेसिव नजर आती हैं। लेकिन कई बार महंगा काजल लगाने के बाद भी वह कुछ ही घंटों में फैलने लगता है। इससे आंखों के नीचे कालापन दिखने लगता है और पूरा आई मेकअप खराब नजर आने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहती हैं, तो यहां बताए गए आसान मेकअप हैक्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। इन टिप्स की मदद से काजल लंबे समय तक टिका रह सकता है और जल्दी स्मज होने से भी बच सकता है।
आंखों के आसपास की स्किन को ऑयल-फ्री रखने की करें कोशिश
गर्मियों में काजल लगाने से पहले आंखों के आसपास की स्किन को साफ करना बेहद जरूरी है। अगर स्किन ऑयली होगी तो काजल जल्दी फैल सकता है। चेहरे पर मॉइश्चराइजर या लोशन लगाने के बाद अंडर-आई एरिया को हल्के टिश्यू से थपथपाकर एक्सट्रा ऑयल हटा लें।
स्मज-प्रूफ और वाटरप्रूफ काजल खरीदें
अगर आप चाहती हैं कि काजल फैल कर आंखों को खराब न करे तो लंबे समय तक टिकने वाले काजल के लिए वाटरप्रूफ (Waterproof) और स्मज-प्रूफ (Smudge-Proof) प्रोडक्ट खरीदें। ऐसे काजल पसीने और हल्की नमी में भी जल्दी नहीं फैलते। खरीदते समय उसकी क्वालिटी और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
Khabar Monkey
काजल लगाने से पहले जरूर लगाएं प्राइमर या कॉम्पैक्ट
जब भी आई मेकअप शुरू करें तो उससे पहले अंडर-आई एरिया पर थोड़ा प्राइमर, कॉम्पैक्ट पाउडर या ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। ऐसा करने से स्किन ज्यादा ऑयली नहीं दिखती और काजल को टिकने में मदद मिल सकती है।
काजल लगाने का सही तरीका जानना भी जरूरी
कभी भी काजल को मोटी लेयर में वॉटर लाइन पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से वह जल्दी फैल सकता है। हमेशा कोशिश करें कि काजल को पतली लाइन में लगाएं। जरूरत हो तो बाहरी किनारे (Outer Lash Line) पर भी हल्का अप्लाई करें। इससे लुक ज्यादा क्लीन नजर आता है।
आईशैडो या पाउडर से करें सेट
आंखे खूबसूरत नजर आएं इसके लिए काजल लगाने के बाद उसी रंग का ब्लैक या डार्क ब्राउन आईशैडो हल्के हाथों से ऊपर लगा सकती हैं। इससे काजल सेट हो जाता है और लंबे समय तक टिक सकता है। अगर आईशैडो नहीं है, तो थोड़ा फेस पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।





