CrimeViral

Patwari Bribery Case : राजसमंद में रिश्वत बिना नहीं करता कोई काम, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा | ACB Raid Rajasthan

Patwari Bribery Case : राजसमंद जिले में खमनोर के पास बड़ा भाणुजा में नामान्तरण खोलने की एवज में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते बड़ा भाणुजा पटवार मंडल का पटवारी राहुल शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की इंटेलिजेंस यूनिट ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध लंबे समय से शिकायतें आ रही थी। अब एसीबी की टीम ने ट्रेप का जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल उसके आवास व पटवार मंडल की तलाशी चल रही है।

Patwari Bribery Case : राजसमंद में रिश्वत बिना नहीं करता कोई काम, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा | ACB Raid Rajasthan
Patwari Bribery Case : राजसमंद में रिश्वत बिना नहीं करता कोई काम, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा | ACB Raid Rajasthan

Patwari arrested while taking bribe : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर के इंटेलिजेंस यूनिट के सीआई डॉ. सोनू शेखावत ने बताया कि बड़ा भाणुजा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसीबी को कॉल कर पटवारी द्वारा रिश्वत मांग परेशान करने की शिकायत की। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम द्वारा बड़ा भाणुजा पटवारी राहुल शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए ट्रेप करने का प्लान तैयार किया गया। शिकायत का सत्यापन कराने पर पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की बात सही निकली। इसके बाद एसीबी के प्लान के तहत पीड़ित व्यक्ति 4 हजार रुपए रिश्वत राशि लेकर मंगलवार सुबह बड़ा भाणुजा स्थित आवास पर पहुंचा, जहां आरोपी पटवारी राहुल शर्मा ने रिश्वत की राशि ले ली। इसके बाद इशारा पाते ही एसीबी की टीम आवास पर पहुंच गई। इस पर पटवारी राहुल को शक होने पर उसने रिश्वत की राशि को तत्काल टॉयलेट में फेंक दिया। हालांकि एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया और टॉयलेट में फेंकी रिश्वत राशि को बरामद कर लिया।

ACB Raid Rajasthan : फिलहाल एसीबी की टीम द्वारा पटवारी के आवास एवं पटवार मंडल की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल एसीबी की टीम ने पटवारी राहुल को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के साथ ही अग्रिम अनुसंधान जारी है। क्षेत्र में कई लोग भी इस पटवारी की कार्यशैली को लेकर दु:खी थे। लोगों का आरोप है कि पटवारी बिना रिश्वत लिए किसी भी व्यक्ति का कोई कार्य नहीं करता था। इस कारण लोग बड़े परेशान थे, मगर आरोपी पटवारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।

पहले मांगे 7 हजार, फिर 5 हजार पर सहमति

Corruption Case in rajasthan : बताया कि नामांतरण खोलने की एवज में पीड़ित व्यक्ति से आरोपी पटवारी राहुल शर्मा ने पहले 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इस पर पीड़ित बोला कि वह गरीब है और इतना राशि नही दे सकता है। इस पर पटवारी ने 5 हजार रुपए देने की बात कही। इस तरह पीड़ित मजबूरन 5 हजार रुपए देने पर सहमत हो गया। इसके तहत 1 हजार रुपए आरोपी पहले ही ले चुका था और 4 हजार रुपए बाद देना तय हुआ था। इसी के तहत मंगलवार को पीड़ित रिश्वत राशि लेकर मंगलवार सुबह पटवारी के आवास पर पहुंचा था।

रिश्वत मांगे तो 1064 पर करें कॉल

Patwari arrested while taking bribe : राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के सरकारी विभागों में कार्यरत कोई भी कर्मचारी या अधिकारी किसी भी जायज कार्य के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो तत्काल कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1064 पर कॉल सकते हैं। इसके अलावा एसीबी राजस्थान के वाट्सएप नंबर पर भी लिखित या कॉल करके शिकायत की जा सकती है। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए रिश्वत मांगने वाले को पकड़ा जाता है।

Khabar Monkey

<p>The post first appeared on .</p>

Leave a Reply