प्यार कोई बंधन नहीं देखता, यह कहावत आजकल स्पेन में चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां हाफ सिबलिंग एना पर्रा और डेनियल पर्रा की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दोनों ने ना सिर्फ एक-दूसरे से प्यार किया बल्कि दो बच्चों को जन्म भी दिया है. लेकिन स्पेन का कानून भाई-बहन की शादी को गैरकानूनी मानता है. ऐसे में अब यह जोड़ा कानून बदलने की मांग कर रहा है ताकि वे कानूनी रूप से शादी कर सकें.

एना पर्रा जब 20 साल की थीं, तब उन्होंने अपने सौतेले भाई डेनियल पर्रा को फेसबुक पर ढूंढ निकाला था. बचपन में उनके पिता ने परिवार छोड़ दिया था. एना को हमेशा पता था कि कहीं उनका एक भाई है. डेनियल को भी अपनी बहन के बारे में कुछ अंदाजा था, लेकिन पिता ने इसे छिपाकर रखा था. जब दोनों पहली बार मिले तो उनके बीच तुरंत केमिस्ट्री बन गई. दोनों इसे “लव एट फर्स्ट साइट” बताते हैं. इसके बाद प्यार परवान चढ़ा और अब दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं.
अनोखी थी लव स्टोरी
एना कहती हैं, “हम खुद से नाराज थे क्योंकि यह स्वीकार करना मुश्किल था. हम भाई-बहन थे, लेकिन हमें ऐसा महसूस नहीं होता था.” पार्टी में दोनों का पहला किस हुआ. इसके बाद दोनों लंदन घूमने गए, जहां उन्होंने खुद को एक रोमांटिक जोड़े की तरह महसूस किया. वहां से लौटकर उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया. आज वे दो बच्चों के माता-पिता हैं. लेकिन स्पेन का सिबलिंग मैरिज कानून उनके रास्ते में दीवार बन गया है. इस कानून के तहत भाई-बहन की शादी अवैध है. दोनों अब इस कानून को चुनौती दे रहे हैं और इसे बदलने की मांग कर रहे हैं.
Khabar Monkey
नहीं मानते कुछ गलत
एना और डेनियल कहते हैं कि वे नैतिक रूप से परेशान थे, लेकिन प्यार ने सब कुछ बदल दिया. डेनियल कहते हैं, “कल्पना कीजिए कि आपको कोई लड़की पसंद आए लेकिन नैतिक कारणों से आप उसके साथ नहीं रह सकते. यह बहुत मुश्किल है.” यह मामला स्पेन में बड़े विवाद का विषय बन गया है. कुछ लोग इस जोड़े का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वयस्कों के बीच सहमति वाला रिश्ता व्यक्तिगत मामला होना चाहिए. वहीं कई लोग इसे नैतिक और सामाजिक रूप से गलत बता रहे हैं. मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि “गेनेतिक सेक्शुअल अट्रैक्शन” (GSA) नामक एक स्थिति होती है, जिसमें लंबे समय तक अलग रहने वाले रिश्तेदारों के बीच आकर्षण हो सकता है. बचपन में अलग हुए भाई-बहन में यह स्थिति ज्यादा देखी जाती है. स्पेन सरकार और कानून विशेषज्ञ इस मांग पर अभी कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है. यदि कानून बदला गया तो यह यूरोप में एक बड़ा बदलाव होगा. फिलहाल कई देशों में भाई-बहन की शादी अवैध है.





