
वाराणसी. पैसों की कमी किसे अच्छी लगती है। कौन चाहता है उसके घऱ में दरिद्रता का वास हो। ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह नक्षत्र का हमारे उपर असर पड़ता है। यह असर अच्छा या बुरा दोनों हो सकता है। शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसे पूरा कर हम अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि, रोज स्नान करना हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। रोज स्नान करने से हमरा शरीर निरोग रहता है। साथ ही हम कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं।
तो अगर आपके पास भी पैसों की है औऱ भाग्य साथ नहीं देता है तो इन छोटे से और आसान मंत्र का जाप नहाते समय करें। ऐसा करने से आफकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही धन की कमी की भी समस्या दूर हो जाएगी। हम सभी जानते हैं कि, पहले ऋषि मुनि नदी में स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित कर मंत्रों का जाप करते थे। ऐसा करने से अक्षय फल की प्राप्ति के साथ उन्हें पापों से भी मुक्ति मिल जाती थी।
ये हैं उपाय
नहाते समय बाल्टी में पानी भर लें अब तर्जनी उंगली से मेन फिंगर से उस पर त्रिभुज का चिन्ह बनाकर मंत्र ‘ह्रीं’ उसी त्रिभुज के अंदर लिखें। इसके बाद अपने ईष्ट देव का स्मरण कर प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। नीचे दिए मत्र का जाप नहाते समय करने से सभी परेसानीयां दूर होती हैं औऱ किस्मत का ताला खुल सकता है।
नहाते समय करें इस मंत्र का जप
मंत्र: गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति,
नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु!!