Viral

क्वालीफायर-1 से पहले RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, इस विस्फोटक खिलाड़ी की हुई वापसी

आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज यानी मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के खूबसूरत एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से ठीक पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ा खुलासा किया है। पाटीदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टीम के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट अब चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और उन्होंने मैदान पर अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है।

क्वालीफायर-1 से पहले RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, इस विस्फोटक खिलाड़ी की हुई वापसी
क्वालीफायर-1 से पहले RCB को मिली बड़ी खुशखबरी, इस विस्फोटक खिलाड़ी की हुई वापसी

गौरतलब है कि इस सीजन के शुरुआती दौर में फिल सॉल्ट, विराट कोहली के साथ आरसीबी के मुख्य ओपनर के रूप में खेल रहे थे। लेकिन बीच सीजन में चोटिल होने के कारण उन्हें इलाज के लिए वापस इंग्लैंड लौटना पड़ा था। सॉल्ट की गैरमौजूदगी में विराट कोहली के साथ पहले जैकब बेथेल और फिर बाद में वेंकटेश अय्यर को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Khabar Monkey

विराट के साथ कौन करेगा ओपनिंग? सस्पेंस बरकरार
अब जब जैकब बेथेल लीग से बाहर हो चुके हैं और फिल सॉल्ट की टीम में वापसी हो गई है, तो आरसीबी के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज गुजरात के खिलाफ ओपनिंग कौन करेगा? क्या टीम इन-फॉर्म वेंकटेश अय्यर पर भरोसा कायम रखेगी या फिर फिल सॉल्ट की सीधे प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी? जब कप्तान रजत पाटीदार से प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने इस पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और मैच के समय ही रणनीति साफ होगी।

250 रन भी सुरक्षित नहीं, गेंदबाजों को लेकर पाटीदार चिंतित
इस बेहद अहम मुकाबले से पहले कप्तान रजत पाटीदार टीम के गेंदबाजी विभाग को लेकर थोड़े चिंतित नजर आए। पाटीदार का मानना है कि आधुनिक टी-20 क्रिकेट में अब 220 से लेकर 250 रन तक का स्कोर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। उन्होंने कहा, “ओस और छोटे मैदानों की बाउंड्री होने के कारण रनों की रफ्तार पर लगाम लगाना गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में गेंदबाज की एक छोटी सी गलती भी सीधे छह रन में तब्दील हो जाती है।”

जीतते ही फाइनल का टिकट, हारने पर भी रहेगा एक मौका
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 9 जीत दर्ज की हैं और वह 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही है। आज होने वाले क्वालीफायर-1 मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह सीधे फाइनल का टिकट कटा लेगी। हालांकि, टॉप-2 में रहने के कारण आरसीबी के पास एक बैकअप प्लान भी मौजूद है। अगर आज टीम यह मैच हार भी जाती है, तो उसे फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-2 के रूप में एक और मौका मिलेगा

Leave a Reply