Viral

लेट नाइट होने वाली क्रेविंग को हैंडल करने में मदद करेंगे ये हैक्स

जब हम एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की कोशिश कर रहे होते हैं तो उस समय सबसे बड़ा रोड़ा होता है लेट नाइट क्रेविंग्स। जब भी रात में थोड़ी देर तक जाग लो तो कुछ ना कुछ खाने का मन करता है। कभी मीठा खाने की इच्छा होती है, तो कभी चिप्स, नमकीन या इंस्टेंट स्नैक्स की। 
इस क्रेविंग के पीछे बोरियत, स्ट्रेस, नींद की कमी जिम्मेदार होती है। इस दौरान हम सभी कुछ ना कुछ उल्टा-सीधा जरूर खा लेते हैं और फिर हमें गिल्ट होता है। ऐसे में जरी है कि आप कुछ स्मार्ट फूड हैक्स आजमाएं। यह स्मार्ट फूड हैक्स लेट नाइट क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में आपकी काफी मदद करेंगे-

इसे भी पढ़ें:

लेट नाइट होने वाली क्रेविंग को हैंडल करने में मदद करेंगे ये हैक्स
लेट नाइट होने वाली क्रेविंग को हैंडल करने में मदद करेंगे ये हैक्स

खाएं मसाला मखाना

रात में कुछ क्रिस्पी खाने का मन करता है तो ऐसे में चिप्स खाने की जगह मसाला मखाना खाएं। इसे बनाने के लिए आप थोड़े घी में मखाने भून लें और ऊपर से चाट मसाला, काली मिर्च व थोड़ा पुदीना मसाला डालें। इससे आप अपनी सेहत का ख्याल भी रख पाएंगे और साथ ही, क्रेविंग्स को हैंडल करना भी आसान होगा।  

चॉकलेट बनाना टोस्ट

अगर आपके स्वीट टूथ हैं तो लेट नाइट क्रेविंग के दौरान आपको चॉकलेट खाने की जगह चॉकलेट बनाना टोस्ट बनाकर खाएं। यह टोस्ट बनाना जितना आसान है, खाने में उतना ज्यादा टेस्टी है। इसके लिए आप ब्रेड को हल्का सेंक लें और उसके ऊपर केले के टुकड़े, थोड़ा चॉकलेट स्प्रेड और ऊपर से दालचीनी पाउडर डाल लें। यह मिड नाइट क्रेविंग को हैंडल करने के लिए एक बेहद ही टेस्टी स्नैक है।

पनीर रोल

अगर आप किसी वजह से रात में देर तक जाग रहे हैं तो ऐसे में नूडल्स या फ्रोजन फूड खाने की जगह आप पनीर रोल बनाएं। इसके लिए आप रोटी बनाएं और उस पर पनीर, प्याज, शिमला मिर्च व हरी चटनी डालकर हल्का सेंक लें। यह जल्दी भी बन जाता है और इससे पेट भी भर जाता है।

बनाएं दही और फ्रूट बाउल

गर्मी के दिनों में रात में कुछ ठंडा खाने का मन करता है। अगर आप भी कुछ मीठा व ठंडा खाना चाहते हैं तो यह बनाकर देखें। इसके लिए एक कटोरी ठंडी दही में डालें और उसमें केले के टुकड़े, सेब, अनार, थोड़ा शहद और ऊपर से कुछ मेवे डालें। यह खाने में बिल्कुल डेजर्ट जैसा लगता है।
– मिताली जैन

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply