EntertainmentViral

FWICE बैन के बाद ‘कांतारा’ विवाद के लिए माथा टेकने चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इन दिनों एक तरफ अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी 3000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म के कारण चर्चा में हैं। वहीं दूसरी तरफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उन्हें फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ छोड़ने के मामले में बैन कर दिया है।

FWICE बैन के बाद ‘कांतारा’ विवाद के लिए माथा टेकने चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह
FWICE बैन के बाद ‘कांतारा’ विवाद के लिए माथा टेकने चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह

इससे पहले रणवीर ‘कांतारा’ फिल्म मिमिक्री केस को लेकर चर्चा में थे। जिसके लिए अब वो मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे। मंगलवार की सुबह रणवीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। यह दौरा उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट के ‘कांतारा’ मिमिक्री केस में आए आदेश के बाद लिया। अभिनेता को सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया।

‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद में फंसे रणवीर

दरअसल, पिछले साल आदित्य धर की सुपरहिट स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर’ के प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह विवादों में घिर गए थे। उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ में दिखाई गई चामुंडी देवी की मिमिक्री की थी।

गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के क्लोजिंग समारोह के दौरान रणवीर ने स्टेज पर इस परंपरा की नकल उतारी थी। उनकी इस प्रस्तुति से कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सोशल मीडिया पर अभिनेता को जमकर ट्रोल किया गया।

विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब को महिला भूत कहकर संबोधित किया। इसके बाद उनके खिलाफ विरोध तेज हो गया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

दिसंबर 2025 में द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एडवोकेट प्रशांत मेथल ने बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा था, “मैं यह शिकायत बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की गैरकानूनी और आपत्तिजनक हरकतों की ओर आपका तत्काल ध्यान आकर्षित करने के लिए दर्ज करा रहा हूं। उनकी इस हरकत से मेरी धार्मिक भावनाएं और खासकर कर्नाटक के तुलु भाषी समुदाय सहित लाखों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।”

इसके बाद रणवीर सिंह ने अप्रैल में संशोधित हलफनामा दाखिल किया था। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी और इस पूरे मामले पर अपनी मंशा साफ की थी।

रणवीर ने सफाई देते हुए कहा था, “मेरा इरादा सिर्फ ऋषभ शेट्टी की फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस को सराहने का था। एक अभिनेता होने के नाते मैं समझ सकता हूं कि उस खास सीन को निभाने में कितनी मेहनत और समर्पण लगा होगा। उनके काम के लिए मेरे मन में बेहद सम्मान है।”

ने कहा था, “मैं हमेशा से हमारे देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का गहरा सम्मान करता आया हूं। अगर मेरी वजह से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।”

Khabar Monkey

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि विवाद काफी हद तक सुलझ चुका है। इसके साथ ही अदालत ने रणवीर सिंह को चार हफ्तों के भीतर Cचामुंडेश्वरी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करने का निर्देश दिया था और उनके खिलाफ FIR को रद्द किया था।

Leave a Reply