दिल्ली में अगले 10 दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। 26 मई यानी आज दिल्ली में तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आने वाले 7 दिनों के साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (Weekly Weather Forecast) की बात करें तो न्यूनतम तापमान क्रमश: 44, 47, 47, 45, 41, 40, 39 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में गर्मी और हीट वेव का असर सिर्फ इंसानों नहीं बल्कि जानवरों पर भी पड़ता है। बहुत सारे लोग पालतू जानवार रखते हैं।

ऐसे में उन्हें भी गर्मी, लू और हीट वेव से बचाने की बहुत जरूरत होती है। Dogs हो या Cats उनके व्यवहार और शरीर में दिखने वाले बदलावों पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आपका Pet बार-बार हांफ रहा है, सुस्त दिख रहा है, ज्यादा पानी पी रहा है या खाने में रुचि नहीं ले रहा, तो यह शरीर में गर्मी बढ़ने का संकेत हो सकता है। आइए जानें हीट वेव में पालतू जानवरों में दिखने वाले खतरे के संकेत और किस तरह से रखें उनका ख्याल।
हीट वेव में पालतू जानवरों में दिख सकते हैं ये खतरे के संकेत
लगातार हांफना और तेजी से सांस लेना
अमेरिकन केनेल क्लब (AKC) के अनुसार गर्मी में पेट्स का खास ख्याल रखें। अगर आपका पेट बिना ज्यादा एक्टिविटी के भी तेजी से हांफ रहा है, तो यह शरीर के ज्यादा गर्म होने का संकेत हो सकता है। यह हीट स्ट्रोक का शुरुआती लक्षण माना जाता है। इसलिए एक्सपर्ट से परामर्श लें।
ज्यादा लार टपकना
गर्मी के दिनों में जरूरत से ज्यादा मुंह से लार गिरना भी ओवरहीटिंग का संकेत हो सकता है। खासकर डॉग्स में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है।
सुस्ती और कमजोरी महसूस होना
पेट्स अक्सर एक्टिव रहते हैं। लेकिन अगर पेट बार-बार लेट रहा है, खेलने में रुचि नहीं दिखा रहा या जल्दी थक जा रहा है, तो गर्मी उसके शरीर पर असर डाल रही हो सकती है।
उल्टी या लड़खड़ाकर चलना
रॉयल सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (RSPCA) के मुताबिक शरीर का तापमान ज्यादा बढ़ने पर पेट को चक्कर, उल्टी या बैलेंस बिगड़ने जैसी समस्या हो सकती है।
लाल जीभ और गर्म शरीर
गर्मी में अगर आपके पालतू जानवर की जीभ बहुत लाल दिख रही है या शरीर छूने पर सामान्य से ज्यादा गर्म लग रहा है, तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।
गर्मियों में पालतू जानवारों का ऐसे रखें ख्याल
हमेशा साफ और ठंडा पानी रखें
गर्मियों में जानवरों को बार-बार पानी पीने की जरूरत पड़ती है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि घर के अलग-अलग हिस्सों में पानी रखें ताकि पेट आसानी से पानी पी सके। चाहें तो पानी में थोड़े आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।
Khabar Monkey
दोपहर में बाहर घुमाने से बचें
गर्मियों में गलती से भी तेज धूप में जानवरों को न लेकर जाएं। सड़क और फर्श बहुत गर्म हो जाते हैं, जिससे पंजे जल सकते हैं। Pets को सुबह जल्दी या शाम के समय घुमाना बेहतर माना जाता है।
कभी भी कार में अकेला न छोड़ें
अगर अपने पालतू जानवर को कहीं लेकर जा रहे हैं तो उसे भूलकर गाड़ी में अकेला न छोड़ें। बंद गाड़ी का तापमान कुछ ही मिनटों में खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। इससे पेट की जान को खतरा हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। पालतू जानवरों की सेहत, व्यवहार या हीट स्ट्रोक से जुड़ी किसी भी गंभीर स्थिति में तुरंत योग्य Veterinary Doctor (Vet) से सलाह लें।





