HealthViral

डिजाइनर कपड़े से अनारकली सूट तक, दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें सस्ते कपड़े

इस्लाम धर्म में बकरीद के त्योहार का बेहद ही खास महत्व है। इस दिन लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और नए कपड़े भी खरीदते हैं। महिलाएं बकरीद की शाम खास तौर से तैयार होती हैं। इस मौके पर लहंगा, सूट और डिजाइनर कपड़े पहनती हैं। हर महिला की ख्वाहिश रहती है कि वह इस मौके पर सबसे अलग और सुंदर दिखे। ऐसे में अगर आप भी बकरीद के मौके पर स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़े खरीदना चाहती हैं, तो दिल्ली की कुछ मार्केट से सस्ते कपड़े खरीद सकती हैं।

डिजाइनर कपड़े से अनारकली सूट तक, दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें सस्ते कपड़े
डिजाइनर कपड़े से अनारकली सूट तक, दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें सस्ते कपड़े

मीना बाजार
दिल्ली के ऐतिहासिक और लोकप्रिय बाजारों में से एक मीना बाजार भी है, जो जामा मस्जिद और लाल किले के पास स्थित है। यहां पर पारंपरिक एथनिक वियर का एक से बढ़कर एक कलेक्शन मिलता है। यह बाजार पारंपरिक मुस्लिम परिधानों के लिए जाना जाता है। यहां पर कढ़ाई वाले कुर्ता-पाजामा, सूट-सलवार व अन्य ट्रेडिशनल कपड़े सस्ते दामों में मिल जाते हैं।

चांदनी चौक
दिल्ली की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले चांदनी चौक थोक और खुदरा दोनों तरह के कपड़ों के लिए मशहूर है। यहां पर भारत के कोने-कोने से लोग कपड़ा खरीदने के लिए आते हैं। चांदनी चौक से आप सस्ते में बकरीद के लिए सूट-सलवार, अनारकली सूट से लेकर लहंगा चोली तक खरीद सकती हैं।

नई सड़क
चांदनी चौक के पास स्थित नई सड़क पर भी महिलाओं के कपड़ों के ढेरों विकल्प मिल जाते हैं। यहां से आप शरारा सेट, सलवार कमीज, बुर्का से लेकर अन्य पारंपरिक कपड़े किफायती दामों में खरीद सकती हैं। इसके अलावा यहां से आप स्टाइलिश और ट्रेंडी ज्वेलरी आइटम भी खरीद सकती हैं या फिर कपड़े के साथ मैच कर सकती हैं।

सीलमपुर मार्केट
दिल्ली के सबसे किफायती थोक बाजारों में से एक सीलमपुर मार्केट भी है। बकरीद के मौके पर आप यहां से भी काफी सस्ते दामों में कपड़े खरीद सकती हैं। यहां आपको लहंगे, कुर्ती, सूट व डिजाइनर कपड़े थोक के भाव में मिल सकते हैं।

Khabar Monkey

लाजपत नगर
दिल्ली के सबसे मशहूर और किफायती मार्केट में से एक लाजपत नगर भी है। बकरीद के मौके पर आप यहां से डिजाइनर सूट, अनारकली और अन्य पारंपरिक कपड़े खरीद सकती हैं। यहां थोड़ा मोलभाव करने पर कपड़े काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं।


Leave a Reply