Ramakant Dayma Death: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘चक दे इंडिया’, ‘स्कैम 1992’ समेत कई फिल्मों, सीरीज और टीवी शोज में काम कर चुके दिग्गज कलाकार रमाकांत दायमा का 26 मई को निधन हो गया है। एक्टर काफी महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे जिसके बाद 69 साल की उम्र में अब इस दुनिया को छोड़कर जा चुके है।

शुभांगी लाटकर का भावुक पोस्ट
रमाकांत दायमा की करीबी और उनकी सह कलाकार एक्ट्रेस शुभांगी लाटकर ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी, साथ में एक इमोशनल पोस्ट भी किया। शुभांगी लाटकर ने रमाकांत दायमा का एक खास वीडियो शेयर किया जिसमें एक्टर बाकी कलाकारों के साथ खुशी से नाचते और गाते हुए दिखाई दे रहे थे।
–
शुभांगी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया और लिखा- ‘आज हमने एक बहुत शानदार और जिंदादिल इंसान खो दिया हो। मेरे पास दुख जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है। रमाकांत दायमा सिर्फ मेरे दोस्त ही नहीं बल्कि मेरे परिवार जैसे थे। जिनके लिए मेरे मन में हमेशा इज्जत रहेगी। एक ऐसा शख्स जिसने अपने जीवन में हर मुश्किल का सामना हंसते हुए किया।’
–
Khabar Monkey
जाहिर की आखिरी इच्छा
रमाकांत दायमा की मौत पर दुख जताते हुए शुभांगी ने अपनी एक अधूरी इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘हमारे कई सपने अधूरे रह गए। वर्षों बाद मैं फिर उनके साथ काम करना चाहती थी। हमने साथ में एक खूबसूरत हिंदी नाटक करने की योजना बनाई थी। लेकिन वह सपना अब अधूरा रह गया।’
रमाकांत दायमा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में आई एच एफ ऑफिशियल का किरदार निभाया था। उन्होंने कई नाटक और टीवी शोज में भी काम किया था। साल 2020 में आई वैब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में रमाकांत दायमा को हर्षद मेहता के पिता के किरदार में देखा गया था।





