SportsViral

आईपीएल में क्वालीफायर जीतो, मतलब चैंपियन बनना तय! आखिर क्या है ये पूरी कहानी

आईपीएल का फाइनल अब करीब आ रहा है। आज यानी मंगलवार से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। आज पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। धर्मशाला के ऐतिहासिक और खूबसूरत मैदान में प्लेऑफ का पहला मैच खेला जाएगा। इसमें आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आपस में भिड़ेंगी। अब तक के आईपीएल के ​पिछले 15 साल के इतिहास को देखें तो पता चलता है कि जिस भी टीम ने क्वालीफायर 1 में बाजी मारी, उसके लिए खिताब ज्यादा दूर की बात रहीं नहीं है। 

आईपीएल में क्वालीफायर जीतो, मतलब चैंपियन बनना तय! आखिर क्या है ये पूरी कहानी
आईपीएल में क्वालीफायर जीतो, मतलब चैंपियन बनना तय! आखिर क्या है ये पूरी कहानी

पिछले 15 साल का इतिहास दे रहा है गवाही

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पिछले 15 साल में से 12 दफा ऐसा हुआ है, जब क्वालीफायर 1 में जीतने वाली टीम ने ही आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। केवल तीन बार क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीम चैंपियन नहीं बन पाई है। साल 2011 से देखें तो साल 2013 में ऐसा हुआ था। तब पहला क्वालीफायर सीएसके ने जीता था, लेकिन चैंपियन बनी थी मुंबई इंडियंस की टीम। साल 2016 में आरसीबी ने क्वालीफायर 1 जीता, लेकिन चैंपियन बन गई सनराइजर्स हैदराबाद की टीम। साल 2017 की बात की जाए तो यहां पहला क्वालीफायर राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स ने जीता​ था, लेकिन चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम बन गई।

आरसीबी के पास बैक टू बैक खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका

साल 2017 के बाद से लेकर अब तक यानी 2025 तक हर बार ऐसा ही देखने को मिला कि जिस भी टीम ने क्वालीफायर 1 का मैच जीता, वही टीम चैंपियन बनी है। ऐसे में आज का मैच जो शाम को खेला जाएगा, वो और भी ज्यादा अहम हो जाता है। आरसीबी की टीम मौजूदा चैंपियन है, जिसने पिछले साल पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। क्या आरसीबी की टीम इतिहास रचने जा रही है। अक्सर ऐसा देखने को नहीं मिलता है कि बैक टू बैक एक ही टीम आईपीएल का खिताब जीत जाए। वैसे ऐसा हुआ है, लेकिन कम ही दफा देखने को मिला है। 

Khabar Monkey

गुजरात टाइटंस की टीम भी करन चाहेगी बड़ा कारनामा

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने भी कमाल का खेल दिखाया है। साल 2022 में जब ये टीम पहली बार आईपीएल में आई थी, तभी खिताब जीतने में कामयाब रही थी। इसके बाद टीम का खेल मिलाजुला रहा। जब टीम चैंपियन बनी थी, तब हार्दिक पांड्या इसके कप्तान थे, लेकिन अब कमान शुभमन गिल के हाथ में है। देखना होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है और देखना ये भी रोचक होगा क्या आज का मैच जीतने वाली टीम ही चैंपियन बन जाएगी। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply