‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘सोन परी’, ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे हिट टीवी शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अनीता कंवल आज काम को तरस रहीं है। 8 साल से काम की तलाश में ढेरों ऑडिशन्स दे चुकीं है फिर भी उन्हें कोई खास कामयाबी हाथ नहीं लगी है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में किया है।

साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे बड़ें एक्टर्स की डिमांड्स से बजट पर असर पड़ता है जिससे कैरेक्टर एक्टर्स की जेब पर भी असर पड़ता है। चलिए बताते है अनीता कंवल ने क्या कुछ कहा।
Khabar Monkey
–
सीनियर एक्टर्स का काम के लिए स्ट्रगल
इंडस्ट्री में कई ऐसे सीनियर एक्टर है जो एक समय पर काफी सुपरहिट शोज का हिस्सा रहे लेकिन बाद में उन्हें काम के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कारण काफी सुनने मिलते है लेकिन खुलकर बात काफी कम लोग करते है।
अब ऐसे ही एक्ट्रेस अनीता कंवल का सिद्धार्थ कन्नन के साथ पॉडकास्ट सामने आया जिसमें उन्होंने काफी बड़े खुलासे किए। अनीता कंवल ने बताया कि सालों तक टीवी में काम करने के बाद भी मैं ऑडिशन देने पर मजबूर हो गई। एक समय ऐसा भी था कि वह एक साथ 13 शोज का हिस्सा थी।
अनीता कंवल ने इंडस्ट्री के बारे में किए खुलासे
अपनी स्ट्रगल पर बात करते हुए अनीता कहती है- टीवी पर काम किए 8 साल हो गए फिर भी ऑडिशन के लिए दर दर ठोकर खा रहीं हूं।
आगे एक्ट्रेस कहती है, ‘मैं यह बात एक कैरेक्टर आर्टिस्ट होने के नाते कह रही हूं। बड़े स्टार्स प्रोड्यूसर का इतना ज्यादा बजट खर्च कर देते हैं। 7-7 वैनिटी वैन, आसपास 50 लोगों की टीम कि हमारे लिए कुछ बचता ही नहीं। हालात ऐसे हैं कि 250 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म में भी जब बात कैरेक्टर एक्टर्स की आती है, तो सबसे पहले हमारी फीस और सुविधाओं में कटौती की जाती है।’
–
अनीता कंवल ने कहा- मेरा समय खराब चल रहा है
एक किस्सा सुनाते हुए अनीता ने बताया, मैंने एक ऑडिशन में कहा कि ‘मैं अनीता कंवल हूं और मैं तबसे काम कर रही हूं जबसे आप लोगों में से कुछ पैदा भी नहीं हुए थे। यह सुनते ही सब चुप हो गए और जाहिर सी बात है इसके बाद मुझे रोल तो नहीं मिला। अब ऐसा लगता है कि लोगों को मेरा काम पसंद नहीं आता। पहले वही लोग कहते थे कि मेरा चेहरा टीवी पर ओवरएक्सपोज है लेकिन ओटीटी की दुनिया में मैं ऐसा नहीं मानती। शायद मेरा समय खराब चल रहा है।’
इस इंटरव्यू में अनीता कंवल ने और भी कई मुद्दों पर बात की और इंडस्ट्री के बारे में एक से बढ़कर एक चौंका देने वाले खुलासे किए।





