DIY Home Decor Ideas: घर को साफ-सुथरा रखना हर किसी की चाहत होती है लेकिन कई बार महंगे डेकोर आइटम्स खरीदने के लिए बजट कम होता है। ऐसे में घर पर रखी कई बेकार चीजों का इस्तेमाल करके बेहतरीन डेकोर आइटम्स बनाए जा सकते हैं। इसके लिए पुराने टूथब्रश की मदद ली जा सकती है। कई बार हम इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं या घर की साफ-सफाई में इस्तेमाल करने लगते हैं। इन्हें आप घर को सजाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपकी क्रिएटिविटी को भी बढ़ाएगा।

वॉल आर्ट
दीवारों को सजाने के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके लिए एक कैनवास या पेपर के चारों तरफ मास्किंग टेप लगा लें। अब एक बाउल में अपना पसंदीदा रंग लें और उसमें टूथब्रश के ब्रिसल्स को डुबाएं। अब कैनवास के ऊपर अपनी क्रिएटिविटी की मदद से इसपर सुंदर और आकर्षक डिजाइन बनाएं।
पेन स्टैंड
गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं और ऐसे में ज्यादातर लोग कुछ क्रिएटिव करने की सोचते हैं। ऐसे में आप पेन स्टैंड को पुराने और बेकार पड़े टूथब्रश की मदद से नया लुक दे सकती हैं। सिंपल पेन स्टैंड को आप चारों तरफ से टूथब्रश की मदद से डेकोरेट करें और इसके ऊपर प्लास्टिक फ्लावर चिपकाएं। इस तरह से पेन स्टैंड को आप नया और अट्रेक्टिव लुक दे सकते हैं जो बच्चों की टेबल पर बहुत ही खूबसूरत लगेगा।
Khabar Monkey
गमला सजाएं
अक्सर हम गमलों को यूं ही रख देते हैं जो धीरे-धीरे धूल-मिट्टी और गंदगी से खराब दिखने लगते हैं। ऐसे में इन्हें सजाकर बालकनी या किचन में आसानी से रखा जा सकता है। इसके लिए ब्रश को गमलों के चारों तरफ डेकोरेट करें और ऊपर से पेंट करके इन्हें अलग रंग दिया जा सकता है। छोटे गमलों को सजाने का यह तरीका बच्चों को उनके समर वेकेशन में सिखा सकते हैं।
फोटो फ्रेम
घर पर रखी सिंपल सी फोटो फ्रेम को सजाने के लिए अलग-अलग टूथब्रश का इस्तेमाल करके आप इसे यूनिक लुक दे सकते हैं। इसके लिए कुछ टूथब्रश को इकट्ठा करें और उनके आगे के ब्रिशल्स को काट दें। टूथब्रश के पैटर्न और अलग-अलग डिजाइन फ्रेम को नया लुक देने में मदद करेंगे। इसके अलावा आप कार्डबोर्ड से फोटो फ्रेम बनाकर उसमें ब्रश और अन्य डेकोरेटिव आइटम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बच्चों की स्टडी टेबल या लिविंग रूम में रख सकते हैं जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींचेगा।




