SportsViral

Hardik Pandya अगले सीजन में नहीं होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? स्टार ऑलराउंडर की इंस्टा स्टोरी ने मचाया तहलका

Hardik Pandya अगले सीजन में नहीं होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? स्टार ऑलराउंडर की इंस्टा स्टोरी ने मचाया तहलका

Hardik Pandya: हाल ही हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो शेयर की जिससे फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

Hardik Pandya अगले सीजन में नहीं होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? स्टार ऑलराउंडर की इंस्टा स्टोरी ने मचाया तहलका
Hardik Pandya अगले सीजन में नहीं होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? स्टार ऑलराउंडर की इंस्टा स्टोरी ने मचाया तहलका

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर खराब रहा। टीम का सफर अंक तालिका में 9वें स्थान पर खत्म हो गया। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया था लेकिन पिछले 3 सीजन में वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

आईपीएल 2026 में भी उनकी कप्तानी पर कई सवाल उठे। अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से तहलका मचा दिया है। फैंस अब ऐसे कयास लगा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या अगले सीजन यानी आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं बल्कि सीएसके की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

Hardik Pandya की इंस्टा स्टोरी ने मचाया बवाल

Khabar Monkey

इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या ने पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। स्टोरी में उनके मोबाइल फोन की लॉक स्क्रीन दिख रही थी जिस पर समय ’07:07′ हो रहा था। अब क्रिकेट फैंस इस नंबर को तुरंत एमएस धोनी से जोड़कर देखने लगे, क्योंकि उनका जर्सी नंबर 7 है। धोनी और हार्दिक अच्छे दोस्त भी हैं और खास बॉन्ड साझा करते हैं।

सीएसके जाने वाले हैं Hardik Pandya?

इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं कि हार्दिक अब सीएसके में जाने वाले हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सीएसके की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन फैंस इसे हार्दिक की ओर से सीएसके में जाने का इशारा बता रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के बाद हार्दिक पंड्या और चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन को बातचीत करते हुए देखा गया था।

Hardik Pandya का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या ने 14 ग्रुप स्टेज मुकाबलों में से 10 मैच ही खेले, जिसमें उन्होंने 22.88 की औसत से 206 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 4 विकेट लिए।

Leave a Reply