रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चौथी बार आईपीएल का क्वालीफायर-1 खेलने जा रही है। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं कि आरसीबी की क्वालिफायर और प्लेऑफ में कैसा रिकॉर्ड है?

IPL 2026 Qualifier-1, RCB: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम क्वालीफायर-1 खेलने के लिए मंगलवार, 26 मई को मैदान पर उतरेगी। आरसीबी का सामना शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से है। दोनों टीमों के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर मुकाबला होगा।
आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश किया था। लीग में टॉप-2 में रहने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चौथी बार आईपीएल का क्वालीफायर-1 खेलने जा रही है।
चार बार क्वालिफायर-1 में पहुंची है RCB
2011 में आईपीएल में प्लेऑफ का नियम आया था। उस साल आरसीबी ने क्वालीफायर-1 खेला था। टीम को उसमें सीएसके के खिलाफ टीम को 6 विकेट से हार मिली थी। 2016 में 16 पॉइंट के साथ आरसीबी दूसरे नंबर पर थी। तब क्वालीफायर-1 में टीम ने गुजरात लायंस को हराया था। उस मैच में पावरप्ले में ही टीम ने 5 विकेट खो दिए थे।
क्वालिफायर-1 में कैसा है RCB का रिकॉर्ड?
Khabar Monkey
आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से आरसीबी का मुकाबला हुआ था। उस मैच को टीम ने 60 गेंद रहते 8 विकेट से जीता था। यानी आईपीएल के क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने 3 मैच खेले हैं और दो में जीत हासिल की है। आरसीबी ने जब भी क्वालीफायर-1 खेला है, वह फाइनल में जरूर पहुंची है।
प्लेऑफ में कितनी बार पहुंची है RCB?
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। उस से अभी तक आसीबी ने प्लेऑफ में कुल 17 मुकाबले खेले हैं। इसमें टीम को 7 जीत और 10 हार मिली है। 2009 में टीम फाइनल में हारकर बाहर हुए तो 2010 में सेमीफाइनल में हारी थी। 2011 में टीम रनरअप रही।
2015 में दूसरे क्वालीफायर में टीम का सफर समाप्त हुआ तो 2016 में फाइनल में जाकर हारी। 2020 और 2021 में एलिमिनेटर मुकाबला हारकर आरसीबी बाहर हुई थी। 2022 में टीम ने एलिमिनेटर जीता लेकिन क्वालीफायर-2 में राजस्थान से हार गई थी। 2024 में टीम एलिमिनेटर में हार गई थी।





