PoliticsViral

अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, नर्मदा जिले में ‘आप’ की जीत तो बस शुरुआत, 2027 में पूरे गुजरात में बनेगी सरकार

अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, नर्मदा जिले में ‘आप’ की जीत तो बस शुरुआत, 2027 में पूरे गुजरात में बनेगी सरकार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के नर्मदा जिले में पार्टी की ऐतिहासिक जीत और वहां ‘आप’ की सरकार बनने के उपलक्ष्य में आयोजित एक भव्य विजय यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता का आभार जताया और बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि नर्मदा जिले की जनता ने जो बदलाव किया है, उससे यह साफ हो गया है कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में गुजरात के अंदर ‘आप’ की सरकार बननी तय है।

अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, नर्मदा जिले में ‘आप’ की जीत तो बस शुरुआत, 2027 में पूरे गुजरात में बनेगी सरकार
अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, नर्मदा जिले में ‘आप’ की जीत तो बस शुरुआत, 2027 में पूरे गुजरात में बनेगी सरकार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के इतिहास में पिछले 75 वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब राज्य या जिला स्तर पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा किसी तीसरी पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर कहते थे कि गुजरात में तीसरी पार्टी का कोई वजूद नहीं हो सकता, लेकिन नर्मदा जिले के लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। यह एक बड़ी राजनीतिक क्रांति से कम नहीं है।

बीजेपी और कांग्रेस मिलकर गुजरात को लूट रहे: केजरीवाल
दिल्ली से खास तौर पर नर्मदा की जनता का शुक्रिया अदा करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 30 सालों से भाजपा ने दमन, भ्रष्टाचार और अत्याचार का माहौल बना रखा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों आपस में मिले हुए हैं। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बड़ा भाईचारा है, उनके संयुक्त धंधे और रिश्तेदारियां हैं। ये दोनों अलग-अलग दल नहीं हैं, बल्कि मिलकर गुजरात को लूट रहे हैं।

Khabar Monkey

चैतर वसावा को जेल भेजने पर आदिवासी समाज का करारा जवाब
अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के स्थानीय नेता चैतर वसावा का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की तानाशाही के खिलाफ केवल आम आदमी पार्टी ही जनता के हक की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कभी कांग्रेस के नेताओं को जेल में नहीं डालती, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता चैतर वसावा को कई दिनों तक झूठे केस में जेल में रखा गया। अब नर्मदा जिले में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर पूरे आदिवासी समाज ने भाजपा के इस दमनकारी रवैए के मुंह पर करारा तमाचा मारा है।

नेताओं को दी पूरी ईमानदारी से काम करने की नसीहत
विजय यात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की स्थानीय जनप्रतिनिधियों संगीता बहन और अंजना बहन से बात की। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ गुजरात ही नहीं, बल्कि पूरा देश नर्मदा जिले की तरफ देख रहा है। उन्होंने नेताओं को नसीहत दी कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा करें और अच्छा काम करके दिखाएं। जब नर्मदा जिले के विकास की बात पूरे गुजरात में फैलेगी, तो 2027 में पूरे सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Leave a Reply