Viral

गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा: बदायूं-बरेली में नदी में 31 श्रद्धालु डूबे, 7 की मौत

गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा: बदायूं-बरेली में नदी में 31 श्रद्धालु डूबे, 7 की मौत

गंगा दशहरा पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दोनों जिलों में कुल 31 श्रद्धालु डूब गए, जिनमें 7 लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची अब भी लापता है। बाकी लोगों को गोताखोरों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा: बदायूं-बरेली में नदी में 31 श्रद्धालु डूबे, 7 की मौत
गंगा दशहरा पर बड़ा हादसा: बदायूं-बरेली में नदी में 31 श्रद्धालु डूबे, 7 की मौत

बदायूं में डीएम अविनाश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा लगातार गंगा घाट पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने की अपील करते रहे लेकिन इसके बावजूद कई लोग आगे बढ़ते रहे। सुबह करीब आठ बजे नहाने के दौरान कई श्रद्धालु अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए नाविक और गोताखोर तुरंत गंगा में कूद पड़े। कुछ लोगों को जहां बचा लिया गया वहीं, कुछ का पता नहीं चल सका। कई शवों को शाम को नदी से बाहर निकाला गया।

बदायूं में गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बदायूं में गंगा दशहरा के अवसर पर कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था जो दिनभर जारी रहा। बदायूं जनपद के अलावा बरेली, कासगंज, एटा, हाथरस,अलीगढ़, संभल और शाहजहांपुर समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में भक्त कछला घाट पहुंचे और स्नान कर गंगा का पूजन-अर्चन किया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। घाट पर पुलिस, पीएसी और गोताखोरों की टीम तैनात रही।

गंगा नदी में बह जाने के तीन दिन बाद मिला युवकों का शव

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दो युवकों के ऋषिकेश में एक प्रतिबंधित तट पर फोटो खिंचवाने के दौरान गंगा नदी में बह जाने के तीन दिन बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की टीम ने रविवार देर शाम शहर के साधु समाज घाट के पास एक शव बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोहम्मद कैफ (19) और उसका मित्र मोहम्मद फैजान (25) बृहस्पतिवार को लक्ष्मण झूला क्षेत्र के एक प्रतिबंधित तट पर गंगा में बह जाने के बाद लापता हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि कैफ का शव रविवार शाम बरामद कर लिया गया जबकि फैजान की तलाश अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

जिपलाइन टूटी, परिवार के सामने 16 साल के बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा चौपाटी पर जिपलाइन राइड के दौरान एक 16 साल का लड़का 45 फीट नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुली लॉक टूट गया, जिसके कारण ये हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए

Khabar Monkey

(भाषा के इनपुट के साथ)

Leave a Reply