BusinessViral

पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर! निर्मला सीतारमण ने बताया कैसे ‘3F’ बचाएंगे भारत की अर्थव्यवस्था

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध के असर ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की चिंता बढ़ा दी है। भारत भी इस संकट पर लगातार नजर बनाए हुए है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को साफ कहा कि सरकार देश की अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए खास तौर पर “3F” यानी फ्यूल (ईंधन), फर्टिलाइजर (उर्वरक) और फॉरेक्स (विदेशी मुद्रा भंडार) पर फोकस कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वैश्विक दबाव के बावजूद भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत और स्थिर बनी हुई है।

पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर! निर्मला सीतारमण ने बताया कैसे ‘3F’ बचाएंगे भारत की अर्थव्यवस्था
पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर! निर्मला सीतारमण ने बताया कैसे ‘3F’ बचाएंगे भारत की अर्थव्यवस्था

‘3F’ क्यों बना सरकार की सबसे बड़ी चिंता?

पीटीआई के मुताबिक, वित्त मंत्री ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, उर्वरकों की महंगाई और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने से सरकार को करीब 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा, लेकिन आम लोगों को राहत देना जरूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि खाद की कीमतें कल्पना से परे स्तर तक पहुंच चुकी हैं। वहीं सोने की बढ़ती कीमतें भी अर्थव्यवस्था पर असर डाल रही हैं।

सरकार ने डर फैलाने वालों को दिया जवाब

निर्मला सीतारमण ने बिना नाम लिए उन लोगों पर निशाना साधा जो देश की आर्थिक स्थिति को लेकर नकारात्मक माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की चुनौतियां ज्यादातर बाहरी कारणों से पैदा हुई हैं, लेकिन देश की आंतरिक आर्थिक स्थिति अब भी मजबूत है। वित्त मंत्री ने कहा कि लोगों में डर फैलाने के बजाय भरोसा पैदा करना जरूरी है। सरकार हर हालात से निपटने के लिए पूरी तैयारी में है।

MSME सेक्टर की बढ़ी चिंता

वित्त मंत्री ने MSME सेक्टर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि छोटे और मझोले उद्योगों का करीब 8.1 लाख करोड़ रुपये अभी भी फंसा हुआ है। उन्होंने सरकारी कंपनियों को निर्देश दिया कि MSME का भुगतान 45 दिनों के भीतर किया जाए।

Khabar Monkey

होर्मुज संकट से बढ़ी परेशानी

ईरान संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण भारत के लिए तेल और यूरिया की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply