EntertainmentViral

इस बार हालत बहुत नाजुक है’ पिता को Brain Hemorrhage होने पर रो पड़े एक्टर Shoaib Ibrahim

टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शोएब ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया था कि उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है। इसके बाद से ही फैंस लगातार उनके पिता की सेहत की जानकारी मांग रहे थे और उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

ब्रेन स्ट्रोक नहीं, ब्रेन हेमरेज हुआ है

इस बार हालत बहुत नाजुक है' पिता को Brain Hemorrhage होने पर रो पड़े एक्टर Shoaib Ibrahim
इस बार हालत बहुत नाजुक है' पिता को Brain Hemorrhage होने पर रो पड़े एक्टर Shoaib Ibrahim
शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर पिता का हेल्थ अपडेट दिया है। वीडियो में काफी भावुक नजर आ रहे शोएब ने बताया कि उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक नहीं बल्कि ब्रेन हेमरेज हुआ है। शोएब ने वीडियो में कहा, “इस बार पापा की हालत काफी नाजुक है। पिछली बार जब उन्हें स्ट्रोक आया था, तो शरीर का बायां हिस्सा पैरेलाइज हो गया था, लेकिन वह बात कर पा रहे थे और जल्दी ठीक हो गए थे। इस बार दिमाग में ब्लीडिंग हुई है और वह फैल गई है। इस वजह से उन्हें बोलने और देखने में काफी परेशानी हो रही है। अच्छी बात बस यह है कि अब उनका बीपी नॉर्मल हो रहा है।”
 

इसे भी पढ़ें:

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है इलाज

शोएब ने आगे बताया कि डॉक्टर फिलहाल उनके पिता की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे एंडोस्कोपी के जरिए दिमाग में जमे हुए खून को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसके लिए अभी एक-दो दिन इंतजार किया जाएगा ताकि कोई जल्दबाजी न हो। शोएब ने कहा कि यह समय उनके परिवार के लिए एक परीक्षा की तरह है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में सब ठीक हो जाएगा।
 

इसे भी पढ़ें:

पिता को बच्चे की तरह संभालता है परिवार

वीडियो के आखिरी में शोएब ने बताया कि वह अपने पिता से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें बिल्कुल अपने छोटे बेटे रूहान की तरह एक बच्चे की तरह संभालते हैं। ऐसे में पिता को अस्पताल के बिस्तर पर इस हालत में देखना पूरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल और तकलीफदेह है।

Khabar Monkey

Leave a Reply