Viral

CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: ‘ये फिजिक्स की आंसर शीट मेरी नहीं है’ 12वीं छात्र का दावा, सीबीएसई के OSM पर फिर उठा सवाल

CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: ‘मैं सीबीएसई कक्षा 12 का छात्र हूं. फिजिक्स सब्जेक्ट में अप्रत्याशित रूप से कम अंक आने के बाद, हमने सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था. आज हमें प्रतियां प्राप्त हो गईं. और मैं बहुत निराश हूं क्योंकि सीबीएसई द्वारा अपलोड की गई फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका मेरी नहीं है.’ ये लिखते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक 12वीं के स्टूडेंट ने सीबीएसई द्वारा अपलोड की गई उसकी फिजिक्स की कॉपी की फोटो साझा की है. साथ ही ये भी जानकारी दी कि वो राइटिंग उसकी नहीं है और ना ही वो फिजिक्स की कॉपी उसकी है. छात्र की हैंडराइटिंग न मिलने और कॉपी का अलग होना सीबीएसई के ओएसएम सिस्टम पर कई सवाल खड़ा कर रहा है.

CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: ‘ये फिजिक्स की आंसर शीट मेरी नहीं है’ 12वीं छात्र का दावा, सीबीएसई के OSM पर फिर उठा सवाल
CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: ‘ये फिजिक्स की आंसर शीट मेरी नहीं है’ 12वीं छात्र का दावा, सीबीएसई के OSM पर फिर उठा सवाल

पिछले 7 सालों की तुलना में इस बार का खराब रिजल्ट आने की वजह इस साल से शुरू हुए ऑनलाइन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को बताया जा रहा है, खुद को सही साबित करने और स्टूडेंट्स के शक को दूर करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के सभी छात्रों से कहा कि वो अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी आवेदन करके हासिल कर सकते हैं. इसके लिए 12वीं के छात्रों को 25 मई की रात 12 बजे तक का समय दिया गया. इस बीच स्टूडेंट्स को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था. किसी की पेमेंट की पुष्टि नहीं हो रही थी तो किसी को अपनी आंसर शीट नहीं मिल रही थी.

वहीं, अब एक और नया मामला सामने आया है जिससे सीबीएसई के लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं. एक स्टूडेंट द्वारा जब अपनी स्कैन कॉपी के लिए आवेदन किया गया और उसे आंसर शीट मिली तो छात्र को अपनी हैंडराइटिंग नहीं दिखी. वेदांत नामक 12वीं के छात्र ने अपने एक्स अकाउंट @VEDANTSHRIV17 से इस बात की जानकारी दी. छात्र की ओर से दावा किया गया है कि सीबीएसई द्वारा अपलोड की गई फिजिक्स की कॉपी उसकी नहीं है, उसकी हैंडराइटिंग से ये कॉपी मैच ही नहीं कर रही है.

‘ये मेरी लिखावट नहीं है, वो आंसर नहीं है जो मैंने दिए’
स्टूडेंट की ओर से उसी पोस्ट पर आगे कहा गया कि सीबीएसई ने जो भौतिकी विषय की उत्तर पुस्तिका दी है वो मेरी उत्तर पुस्तिका बिल्कुल नहीं है. मुझे पता है कि ये मेरी लिखावट नहीं है और इसमें वो प्रश्न नहीं हैं जिन्हें मैंने हल करने का प्रयास किया था. केवल मैं ही नहीं, मेरे परिवार, शिक्षकों और मेरी लिखावट जानने वाले हर व्यक्ति ने तुरंत अंतर पहचान लिया.

Khabar Monkey

आगे कहा कि हमने भौतिकी की उत्तर पुस्तिका की तुलना ध्यानपूर्वक निम्नलिखित से की: मेरी अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका, मेरी कंप्यूटर विज्ञान की उत्तर पुस्तिका और मेरे सामान्य हस्तलिखित नोट्स. अंग्रेजी और कंप्यूटर विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं स्पष्ट रूप से एक-दूसरे से मेल खाती हैं, लेकिन भौतिकी की उत्तर पुस्तिका किसी अन्य छात्र की प्रतीत होती है.

Leave a Reply